Aadhaar NPCI Link 2026: नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में सरकार सभी सरकारी योजनाओं और स्कॉलरशिप की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजती है। इसके लिए हर व्यक्ति को अपने आधार कार्ड को बैंक खाता से लिंक होना आवश्यक है।
आधार कार्ड को बैंक खाते से NPCI (National Payments Corporation of India) के साथ लिंक करना आज के समय में बहुत जरूरी है। यदि आप सरकारी योजनाओं का पैसा (जैसे PM-Kisan, छात्रवृत्ति, या सब्सिडी) सीधे अपने खाते में पाना चाहते हैं, तो ‘आधार सीडिंग’ अनिवार्य है।आज इस आर्टिकल में आपको एनपीसीआई आधार लिंक की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।
एनपीसीआई आधार लिंक क्या है ?
NPCI (National Payments Corporation of India) आधार लिंक एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आपके बैंक खाते को आधार कार्ड के माध्यम से NPCI के सर्वर से जोड़ा जाता है।इसे तकनीकी भाषा में ‘आधार सीडिंग’ कहते है।भारत सरकार द्वारा भेजी जाने वाली लगभग सभी आर्थिक मदद (सब्सिडी और सरकारी योजनाएं) DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आती हैं। यह पैसा आपके उसी बैंक खाते में पहुंचता है जो NPCI से लिंक होता है।अर्थात सरकार को आपके बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत नहीं होती, वे केवल आपके आधार नंबर पर पैसा भेजते हैं और NPCI से लिंक है, जिस कारण वह सही बैंक खाते में जमा हो जाता है और सरकार को आपके बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत नहीं होती; वे केवल आपके आधार नंबर पर पैसा भेजते हैं और NPCI मैपिंग के कारण वह सही बैंक खाते में जमा हो जाता है।
आवश्यक दस्तावेज
यदि आप अपने आधार कार्ड को बैंक खाते के साथ लिंक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी, जो इस प्रकार हैं:
- आवेदक का आधार कार्ड
- बैंक खाते की सम्पूर्ण जानकारी (जैसे कहता संख्या, IFSC कोड, बैंक का नाम आदि)
- मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो (OTP सत्यापन के लिए आवश्यक)
आधार को NPCI से लिंक कैसे करें?
- सबसे पहले आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Consumer के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में आपको Bharat Aadhar Seeding Enabler (BASE) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको स्क्रीन पर आधार सीडिंग/ डी-आधार सीडिंग विकल्प में से एक का चयन करना होगा।
- जैसे ही आप आधार सीडिंग के विकल्प पर क्लिक करते है, वैसे ही आपको 12 अंकों का आधार नंबर और बैंक खाते की डिटेल्स दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक क देना होगा।
- अब आपको स्क्रीन पर पॉप-अप दिखाई देगा, जिसमे आपको “Agree And Continue” पर क्लिक करना होगा ।
- अब आपके मोबाइल पर OTP आएगी, जो नंबर आधार से लिंक है उसपर आएगी।
- OTP दर्ज कर कन्फर्म पर क्लिक करे और इसके बाद आपका आधार कार्ड NPCI से लिंक हो जाएगा।
NPCI लिंक स्टेटस कैसे चेक करे?
यदि आप आधार NPCI लिंक स्टेटस देखना चाहते है, तो आपको निचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Consumer के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में आपको Bharat Aadhar Seeding Enabler (BASE) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जिमसे Aadhar Mapped Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर चेक स्टेटस पर क्लिक करे।
- आखरी में आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगी, जिसे आपको दर्ज कर कन्फर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आधार-NPCI लिंकिंग का स्टेटस दिखाई देगा।
निष्कर्ष
आधार और बैंक खाते को NPCI से लिंक करना अब कोई कठिन काम नहीं है। 2026 में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के साथ आप इसे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन कर सकते हैं। समय पर स्टेटस चेक करते रहें ताकि आपकी सरकारी सहायता रुकने न पाए।
Read more:







