Aadhar Card Update 2026: घर बैठे सुधारें आधार में नाम, पता और मोबाइल नंबर; ये है सबसे आसान तरीका! 

Aadhar Card Update 2026: आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा नागरिकों के लिए जारी किया गया एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है,जो पहचान पत्र नही, बल्कि हमारे वित्तीय और सरकारी कामकाज की चाबी बन चुकी है।आपको बता दे की आधार कार्ड में एक व्यक्ति की सारा डेटा मौजूद होता है। आप आधार कार्ड के डेटा में बदलाव भी कर सकते है, जैसे आपका नाम बदलना हो, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि में बदलाए आसानी से किया जा सकता है।आइए जानते हैं कि आप घर बैठे या नजदीकी केंद्र के माध्यम से इसे कैसे अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड का महत्व 

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड केवल एक प्लास्टिक का कार्ड नहीं, बल्कि भारत में रहने वाले हर निवासी की डिजिटल और भौतिक पहचान का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। 12 अंकों की यह विशिष्ट संख्या (Aadhaar Number) आज हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है।

  • यूनिवर्सल आइडेंटिटी- आधार कार्ड भारत के किसी भी कोने में पहचान (Identity) और पते (Address) के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है। चाहे आपको सिम कार्ड लेना हो, होटल में चेक-इन करना हो या यात्रा के दौरान पहचान दिखानी हो, आधार हर जगह मान्य है।
  • सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ- आधार कार्ड बिचौलियों को समाप्त करके लाभार्थियों को सरकारी सब्सिडी और लाभों का सीधा हस्तांतरण किया जाना संभव हो पाया है जैसे रसोई गैस/LPG सब्सिडी, पेंशन, या किसान सम्मान निधि का लाभ अब डायरेक्ट लाभार्थी के खाते में ट्रान्सफर कर दिया जाता है।
  • बैंक अकाउंट खुलवाने-  आज के समय में बैंक खाता खुलवाने के लिए आधार सबसे प्राथमिक दस्तावेज है। ‘केवाईसी’ (KYC) की प्रक्रिया आधार के जरिए पेपरलेस और सुरक्षित हो गई है। इसके अलावा, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के लिए आधार को पैन कार्ड (PAN) से लिंक करना अब अनिवार्य है।

ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया 

  • आधार (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने आधार नंबर और OTP (जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आएगा) के जरिए लॉगिन करें।
  • OTP दर्ज कर आप अपने आधार अकाउंट में लॉगिन कर देंगे।
  • इसके बाद में “My Aadhar” के तहत “डेमोग्राफिक डेटा अपडेट” के विकल्प का चयन करे।  
  • अब आपको जो भी जानकारी अपडेट करनी है जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस’ के विकल्प को चुनें।
  • अब आप नया डेटा दर्ज कर अपडेट के विकल्प पर क्लिक करे।
  • आपका अपडेट अनुरोध प्रोसेस हो जाएगा और आपको SMS नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
  • अब आपको एक SRN नंबर मिलेगा जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।

आधार कार्ड ऑफलाइन अपडेट प्रक्रिया

  • ऑफलाइन अपडेट करने के लिए आपको अपने नजदीकी के आधार सेंटर में जाना होगा और वहा जा कर आपको एक फॉर्म भरना होगा। आपको बता दे की इस फॉर्म के साथ में आपको आपका बायोमेट्रिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज़ सलंग करके जमा कर दे।
  • इसके बाद आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा, जिसके लिए आपको 50₹ शुल्क देना होगा।

आवश्यक दस्तावेज आधार अपडेट 

  • पहचान प्रमाण- आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइंसेस…आदि।
  • पता प्रमाण पत्र – बिजली बीज, बैंक स्टेटमेंट और राशन कार्ड….आदि।
  • जन्म तिथि का प्रमाण- जन्म तिथि सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, …..आदि।
  • संबंध का प्रमाण- PDS कार्ड, मंरेगा जॉब कार्ड, पेंशन कार्ड, ESIC मेडिकल कार्ड, पासपोर्ट,… आदि।

Read more:

Leave a Comment