Atal Pension Yojana 2025: भारत सरकार द्वारा जरुरतमंद लोगो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई स्कीम चलती है इनमे से ही एक है, अटल पेंशन योजना। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जरुरतमंद लोगो को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। अगर आप बुढ़ापे के लिए कोई पेंशन योजना तलाश रहे है, तो ये स्कीम आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। आपको बता दे की हाल ही में उत्तर प्रदेश ने इस योजना में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।आइए आज इस योजना के बारे में विस्तार से जानते है।
अटल पेंशन योजना क्या है?
अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति को 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1000 से ₹5000 तक मासिक पेंशन मिलती है।यह पेंशन योगदान आधारित होती है, यानी जितनी ज्यादा आप राशि जमा करेंगे, उतनी ज्यादा पेंशन मिलेगी।इस योजना का मुख्य उद्देश्य बुढ़ापे में आर्थिक सहारा प्रदान करना है, खासकर उन लोगों को जो EPF या किसी अन्य रिटायरमेंट लाभ से वंचित हैं।
मुख्य विशेषताए
विवरण | जानकारी |
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना |
शुरुआत | 2015 में शुरू |
योजना का संचालन | भारत सरकार द्वारा |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभ राशि | हर महीने 1000 से 5000 रुपये तक पेंशन |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
योगदान अवधि | न्यूनतम 20 वर्ष |
भुगतान विकल्प | मासिक, त्रैमासिक या अर्धवार्षिक |
उत्तर प्रदेश राज्य पहले स्थान पर
उत्तर प्रदेश ने अटल पेंशन योजना के तहत नामांकन में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश रही में अब तक 1.20 करोड़ से अधिक लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं। हाल ही में चलाए गए अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य ने 15.83 लाख के लक्ष्य के स्थान पर 21.49 लाख नए नामांकन दर्ज किया है।इस लाजवाब प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी (SLBC) को “अवार्ड ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप” से सम्मानित किया गया है।
लाभ
- आपके बुढ़ापे में एक निश्चित राशि हर महीने मिलेगी।
- सरकार द्वारा गारंटी प्रदान की गई है।
- अटल पेंशन योजना पर इनकम टैक्स में छुट (80CCD)
- स्वचालित बैंक डेबिट से निवेश की सुविधा।
निवेश कैसे करे?
लाभार्थी को इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आपको आपके नजदीकी बैंक शाखा / डाकघर जाकर खाता खुलवाए।
- अब इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करे।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करे फॉर्म के साथं में।
- तय राशि का मासिक, त्रैमासिक या अर्धवार्षिक योगदान स्वचालित रूप से खाते से कटेगा।
- अब जब आप 60 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, उसके बाद में तय पेंशन राशि आपको मिलने लग जाएगी।