Car Payment Options: नई कार खरीदने से पहले जाने ले पेमेंट के बेस्ट तरीको के बारे में और बचाएं अपना पैसा 

Car Payment Options: नई कार खरीदना जीवन के सबसे बड़े फैसलों में से एक होता है।इसलिए कार  खरीदने से पहले उसके मॉडल, फीचर्स और इंजन का चुनाव करने में काफी समय लेते है, लेकिन कार खरीदते समय भुगतान के सही तरीके को चुनना अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है, खासकर करके जब आप कार पहली बार ले रहे हो।अगर आप भी नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे है, तो इस लेख को अवश्य पढ़े क्योंकी सही तरीके से किया गया भुगतान न केवल आपका पैसा बचाता है, बल्कि आपको भविष्य की वित्तीय परेशानियों से भी दूर रखता है।

कैश पेमेंट 

बहुत से लोगो को लगता है की कार खरीदने के लिए पूरा कैश पेमेंट कर सकते है, लेकिन यह बिलकुल भी संभव नही है क्योंकी भारत में आयकर नियम काफी सख्त है। आयकर नियमो के अनुसार, एक बार में 2 लाख रूपये या इससे ज्यादा का पेमेंट नही कर सकते है। अगर किसी डीलर ने 2 लाख से ज्यादा का कैश लिया, तो उस पर भारी जुर्माना लग सकता है।

इसके अलावा, 10 लाख रूपये से अधिक कीमत वाली कार खरीदने पर 1% अतिरिक्त टैक्स टीसीएस (tax Collected At Source) लागू होता है। वहीं  5 लाख रूपये से ज्यादा की खरीदारी करने पर PAN कार्ड आवश्यक होता है।यह नियम बड़े नकद लेन-देन में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लागू किए गए है।  

कैश न होने पर पूरी पेमेंट कैसे करे?

यदि आप लोन नही लेना चाहते है और पूरी पेमेंट एक बार में ही देना चाहते है, तो इसके कही सारे सुरक्षित और वैध तरीके मौजूद है। आज के समय में ज्यादातर लोग बैंक ट्रांसफर (NEFT, RTGS, IMPS) का उपयोग करते है। क्योंकी ये तरीका क़ानूनी रूप से वैध और भोरोसेमंद है।इसके अलावा, डिमांड ड्राफ्ट और बैंकर्स चेक भी काफी सुरक्षित पेमेंट विकल्प है।अकाउंट पेयी चेक भी पेमेंट का एक बेहतरीन विकल्प है, लेकिन इसमें क्लियरेंस में कुछ समय लग सकता है, वहीं UPI या डेबिट कार्ड आमतौर पर बुकिंग या आंशिक पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

पूरी पेमेंट करने के नफा और नुकसान

अगर आपके पास पर्याप्त बचत है, तो आप एक बार में पूरी रकम चुकाकर कार खरीदना चाहते हैं, तो इसका सबसे बड़ा फायदा ये है की आपको किसी तरह का ब्याज नही देना पडता। इससे आप लम्बी अवधि में अच्छी खासी बचत कर सकते है।इसका एक और फायदा ये भी है की कार की ओनरशिप पहले दिन से आपके पास होती है और इसके साथ में डीलर कई बार एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी देता है।

लेकिन पूरी पेमेंट एक साथ करने पर एक नुकसान भी है। कार एक ऐसी सम्पति है, जिसका मूल्य समय के साथ में घटता जाता है। ऐसे में अपनी पूरी जमा पूंजी कार खरीदने में लगा देना व्यर्थ होता है, जिसका उचित मूल्य भविष्य में मिलना मुशिकल होता है। इसलिए कार ख़रीदते समय सही पेमेंट विकल्प चुनना आवश्यक है। 

कार लोन क्यों है लोकप्रिय विकल्प?

आज के समय में अपनी पसंदीदा कार खरीदना अब केवल अमीरों का सपना नहीं रह गया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है की आपको पूरी राशी एक साथ नही देनी पड़ती। सामान्यता बैंक कार की ऑन-रोड कीमत का 80-85% तक फाइनेंस कर देते है, जबकि बाकी का 15-20% आपको डाउन पेमेंट करना पड़ता है। कही बार बैंक कार पर 100% फाइनेंस भी कर देती है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है की आपकी आय और क्रेडिट स्कोर कितना है। लोन की अवधि 3 से 7 वर्ष के बीच होती है, जिससे आप छोटे-छोटे अंतराल में मासिक किस्तों (EMI) में बांट देते हैं। इससे आपके मासिक बजट पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

डाउन पेमेंट कितना करना चाहिए?

डाउन पेमेंट आपकी EMI और कुल ब्याज पर सीधा असर डालती है। यदि आप ज्यादा डाउन पेमेंट करते है, तो लोन की राशी कम होगी, जिससे आपको ब्याज भी कम देना होगा।आमतौर पर वित्तीय विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि आपको कार की ऑन-रोड कीमत का कम से कम 20% डाउन पेमेंट करना चाहिए और लोन अवधि को 4 वर्ष रखे।इस बार का ध्यान रखे की आपकी कार की कुल लागत आपकी मासिक आय की 10% से अधिक न हो।इससे आपको भविष्य में किसी वित्तीय समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।

क्रेडिट कार्ड से कार खरीद सकते है क्या?

क्रेडिट कार्ड का उपयोग आमतौर पर पूरी कार की पेमेंट के लिए नहीं किया जा सकता।डीलर केवल बुकिंग अमाउंट (लगभग 5-10%) के लिए ही क्रेडिट कार्ड को स्वीकार करते है।इसका कारण है हाई ट्रांजैक्शन चार्ज और कार्ड लिमिट।इस वजह से इसे मुख्य पेमेंट विकल्प की तरह इस्तेमाल नही किया जा सकता।

कैश बनाम लोन क्या है बेहतर?

कार खरीदना एक बड़ा वित्तीय फैसला है और “कैश या लोन” की बहस हमेशा बनी रहती है। इसका सही जवाब आपकी वर्तमान वित्तीय स्थिति पर निर्भर करती है।यदि आपके पास में पर्याप्त जमा पूंजी है और आप किसी भी तरह के लोन से बचना चाहते हैं, तो बैंक ट्रान्सफर या चेक के माध्यम से पूरी पेमेंट करना एक अच्छा विकल्प है।लेकिन अगर आप अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखना चाहते है और कैश फ्लो को संतुलित रखना चाहते है, तो कार लोन एक बेहतरीन विकल्प।दिलचस्प बात ये है कि अगर आप अपनी बचत को कहीं निवेश करके लोन के ब्याज से ज्यादा रिटर्न कमा सकते हैं, तो लोन लेना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। 

पेमेंट से पहले किन बातो का ध्यान रखे?

नई कार की पेमेंट करने से पहले कुछ जरुरी बातो का अवश्य ध्यान रखे। क्योंकि एक छोटी सी चूक भारी वित्तीय नुकसान का कारण बन सकती है।सबसे पहले फाइनल इनवॉइस को ध्यान से जाँच ले ताकि कोई छुपा हुआ चार्ज न हो।इसके बाद में VIN (Vehicle Identification Number) को वेरीफाई करे और इसके साथ में ये भी सुनिश्चित करे की सभी फीचर्स और एक्सेसरीज शामिल हैं या नही है।डिलीवरी से पहले कार को एक बार चेक करे ले, ताकि आपको बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़े।

समझदारी से पेमेंट करना ही सही खरीददारी है 

आज के दौर में कार खरीदना सिर्फ सही मॉडल चुनने तक सीमित नही है, बल्कि सही पेमेंट आप्शन का चुनाव करना भी उतना आवश्यक है। आप चाहे पूरा पेमेंट करे या फिर लोन ले, लेकिन इससे आपकी वित्तीय स्थिति संतुलित रहनी चाहिए इस बात का अवश्य ध्यान दे।जब आप कार शोरूम में अपनी पसंदीदा कार चुनते है तो सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है उसका भुगतान।इसलिए समझदारी से भुगतान का सही तरीका ही खरीददारी है।

Read more:

Leave a Comment