EMRS Vacancy 2025: दोस्तों आपको बता दे कि आदिवासी इलाकों में रहने वाले छात्रों को उचित शिक्षा प्रदान करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) में टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित कई अन्य नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (EMRS) के तहत 7,267 शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है, अंतिम दिनाक से पहले अभ्यर्थी आवेदन अवश्य कर दे। आइए इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते है।
EMRS भर्ती का विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती |
| विभाग का नाम | एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय |
| पद | 7267 पद |
| योग्यता | 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित |
| आवेदन शुल्क | 2500₹ |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 19 सितम्बर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम दिनांक | 23 अक्टूबर, 2025 |
| परीक्षा दिनांक | 13 दिसंबर, 14 दिसंबर और 21 दिसंबर, 2025 |
पदों का विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| प्रिंसिपल | 225 |
| पीजीटी | 1460 |
| टीजीटी | 3962 |
| हॉस्टल वार्डन | 635 |
| महिला स्टाफ नर्स | 550 |
| अकाउंटेंट | 61 |
| क्लर्क | 228 |
| लैब अटेंडेंट | 146 |
| Total Post | 7267 |
पात्रता
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| प्रिंसिपल | विषय संबंधित मास्टर्स डिग्री + B.Ed + साथ में उम्मीदवार को 8 से लेकर 12 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए |
| पीजीटी | सम्बंधित विषय में मास्टर्स डिग्री + B.Ed |
| टीजीटी | स्नातक + B.Ed + CTET |
| हॉस्टल वार्डन | किसी भी विषय में स्नातक डिग्री |
| महिला स्टाफ नर्स | बी.एससी नर्सिंग |
| अकाउंटेंट | कॉमर्स या एकाउंट्स में बैचलर डिग्री |
| क्लर्क | 12वीं कक्षा पास + टाइपिंग |
| लैब अटेंडेंट | 10वीं या 12वीं कक्षा विज्ञानं विषय में पास कर रखी हो |
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है:
- प्रिंसिपल के पद हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार की उम्र अधिकतम 50 साल तक हो।
- PGT पद के लिए 40 वर्ष और TGT के लिए 35 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है।
- वार्डन के पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
- महिला स्टाफ नर्स के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक है।
- लेखाकार पद हेतु जरूरी है कि आवेदक की आयु अधिकतम 30 साल तक हो।
- क्लर्क और लैब अटेंडेंट पद के लिए 30 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- SC, ST, दिव्यांग जन और महिलाओं को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। परंतु उम्मीदवारों को 500₹ प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को प्रिंसिपल पद के लिए 2500₹ का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसमे 500₹ प्रोसेसिंग शुल्क है।
- TGT और PGT पदों के लिए उम्मीदवारों को 2000₹ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसमे से 500₹ प्रोसेसिंग शुल्क जमा करवाना होगा।
- गैर शिक्षक पदों हेतु आवेदन शुल्क 1500₹ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसमे से 500₹ प्रोसेसिंग शुल्क होगा।
चयन प्रक्रिया
एकलव्य स्कूल भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन हेतु लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। फिर कुछ महत्वपूर्ण पदों हेतु कौशल परीक्षा और व्यावहारिक परीक्षा या फिर इंटरव्यू लिया जाएगा।इसके बाद में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयन कर लिया जाएगा। इस प्रकार से उम्मीदवारों को ईएमआरएस भर्ती के सभी नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है।
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर EMRS अप्लाई 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ईएसएसई भर्ती 2025 के नोटिफ्केशन लिंक पर क्लिक करना है और उसमे अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी होगी।
- अब आपकों आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा और इसके बाद में नया पेज खुलेगा जिसपर रजिस्ट्रेशन, लॉगिन और अन्य लिंक होंगे।
- नए यूजर होतो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर दे।
- पंजीकरण होने के बाद लॉगिन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज कर सिग्नेचर, फोटो डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
- अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अब फॉर्म को एक बार चेक करके सबमिट कर सकते है।
- सबमिट कर देने के बाद में आवेदन फॉर्म का प्रिंट अवश्य निकलवा दे।
Read more:







