High Court Chowkidar Vacancy 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आपकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। उच्च न्यायालय ने ग्रुप C श्रेणी के तहत चौकीदार, स्वीपर, वाटर मैन, माली और सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से 152 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhc.tn.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु
विवरण | जानकारी |
संगठन का नाम | मद्रास हाई कोर्ट |
पद का नाम | चौकीदार, स्वीपर, वाटर मैन, माली आदि |
रिक्त पदों की संख्या | 152 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन माध्यम |
आवेदन प्रारंभ | 6 अप्रैल, 2025 |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 5 मई, 2025 |
पदों का विवरण
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
स्वीपर | 73 |
माली (गार्डन) | 24 |
वाटर मैन | 2 |
सफाई कर्मचारी | 49 |
चौकीदार | 4 |
कुल पदों की संख्या | 152 |
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की सरकारी नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:
- सामान्य, BC, MBC – 500 रूपये शुल्क का भुगतान
- SC, ST, PWD – शून्य रूपये
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- कौशल परिक्षण
- दस्तावेज सत्यापन
आवश्यक दस्तावेज
- 8 वीं कक्षा की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- स्थायी मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पास पोर्ट साइज्ड फोटो व हस्ताक्षर
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारको को सबसे पहले इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
- अब आपको “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब पोस्ट का चयन करे और आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमे जो जानकारी आपसे पूछी जाए उसे सही से भर देना।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें ।
- अब ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करके प्रिंट आउट लें।