IBPS RRB Vacancy Notification 2025: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) भर्ती का 13217 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारत के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 13217 रिक्त पदों को भरा जाएगा।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 28 सितम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।आइए इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते है।
मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
संगठन का नाम | इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) |
विज्ञापन संख्या | CRP RRBs XIV (IBPS RRB Recruitment 2025) |
पद का नाम | ऑफिसर (स्केल I, II, III) और क्लर्क |
पदों की संख्या | 13217 पद |
आवेदन मोड | ऑनलाइन आवेदन |
आवेदन शुरू | 1 सितम्बर, 2025 |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 21 सितम्बर, 2025 |
एक्सटेंड आवेदन की अंतिम दिनांक | 28 सितम्बर, 2025 |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार (पदानुसार) |
आवेदन तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 1 सितम्बर, 2025
- आवेदन करने की अंतिम दिनांक: 21 सितम्बर, 2025
- रिवाइज्ड आवेदन करने की अंतिम दिनांक: 28 सितम्बर, 2025 रखी गई है
- उम्मीदवार अंतिम दिनांक से पहले अवश्य आवेदन कर दे, अंतिम दिनांक के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नही किया जाएगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम और अधिकतम आयु पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है:
- क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट): 18-28 वर्ष
- अधिकारी स्केल-I: 18-30 वर्ष
- अधिकारी स्केल-II: 21-32 वर्ष
- अधिकारी स्केल-III: 21-40 वर्ष
आवेदन शुल्क
- IBPS RRB भर्ती के लिए सामान्य, OBC/ EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 850₹ शुल्क का भुगतान करना होगा।
- IBPS RRB भर्ती के लिए एससी,एसटी/ PWD/ एक्स-सर्विसमैन को 175₹ शुल्क का भुगतान करना होगा।
- दोस्तों सभी उम्मीवारो को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
IBPS RRB पदों का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
क्लर्क सहायक | 7972 |
अधिकारी स्केल- I | 3907 |
अधिकारी स्केल- II | 1139 |
अधिकारी स्केल- III | 199 |
कुल पदों की संख्या | 13217 |
शैक्षणिक योग्यता
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के लिए हम आपके यहां पर डिटेल में जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।
- क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट)- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास कर रखी हो और इसके साथ में लोकल भाषा आनी चाहिए।
- अधिकारी स्केल I– किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर रखी हो।
- अधिकारी स्केल II- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और साथ में 2वर्ष का कार्य अनुभव
- अधिकारी स्केल III- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और साथ में 1.5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए
चयन प्रक्रिया
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- आईबीपीएस आरआरबी भर्ती की 2025 के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आप आईबीपीएस आरआरबी नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करे और अपनी पात्रता सुनिश्चित करे इसके बाद ही आवेदन करे।
- अब आप “IBPS RRB Recruitment 2025” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे आपसे जो जानकारी माँगी गई है, वे सही से भर दे।
- फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दे।
- अब अपनी वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करे।
- आखरी में आप आवेदन फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दे और आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकलवा के अपने पास सुरक्षित रख दे।
Read more: