Indian Air Agniveer Vayu Recruitment 2025: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर के पदों पर निकली वैकेंसी, जाने आवेदन प्रक्रिया 

Indian Air Agniveer Vayu Recruitment 2025: इंडियन एयर फोर्स ने अग्रिपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जिसके लिए अविवाहित महिला और पुरुषो से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।इंडियन एयर फ़ोर्स ने ये भर्ती लभभग 2500 पदों को भरने के लिए निकाली है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

इंडियन एयर की इस भर्ती के लिए आवेदन 11 जुलाई 2025 से शुरू होने वाले हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 रखी गई है।इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम दिनांक से पहले आवेदन अवश्य कर दे।

अगर आप भी Indian Air Force में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए है।भारतीय वायु सेना की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

मुख्य जानकारी 

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम भारतीय वायुसेना (IAF)
पद का नाम अग्निवीर वायु 
नोटिफिकेशन संख्या Intake 01/2026
कुल पद लगभग 2500 
जॉब लोकेशन भारत के किसी भी लोकेशन पर नियुक्ति 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन प्रारंभ 11 जुलाई, 2025
आवेदन की अंतिम दिनांक 31 जुलाई, 2025

महत्वपूर्ण तिथिया 

  • आवेदन शुरू: 11 जुलाई, 2025
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 31 जुलाई, 2025
  • परीक्षा दिनांक: 25 सितम्बर, 2025

आवेदन शुल्क 

भारतीय वायुसेना भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 550रूपये + GST शुल्क देना होगा।इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17.5  वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई, 2005 से लेकर 2 जनवरी, 2009 के बीच में होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता 

  1. साइंस स्ट्रीम – अभ्यर्थियों के 10+2 (Math, Physics, English) में न्युन्तम 50% अंक होने चाहिए या फिर 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया या तो 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स जिसमे Physics और Math अनिवार्य विषय होने चाहिए।
  2. Non-Science student – (10+2) में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए या फिर 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया होइना चाहिए, जिसमे 50% अंक अनिवार्य रूप से होने चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा 
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा 
  3. मनोवैज्ञानिक टेस्ट और अनुकूलन परिक्षण 
  4. दस्तावेज सत्यापन 
  5. मेडिकल टेस्ट 
  6. अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार 

परीक्षा पैटर्न 

स्ट्रीम समय विषय 
Science 60 मिनटEnglish, physics, Math (12th Level)
Non-Science 45 मिनट English, Reasoning, GA(General Awareness)
Science Non- Science 85 मिनट English, physics, Math,  Reasoning, GA(General Awareness)

आपको बता दे की यह परीक्षा ऑनलाइन CBT (Computer Based Test) के माध्यम से करवाई जाएगी और प्रत्येक सही प्रश्न करने पर 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर देने पर 0.25 नेगेटिव अंक काट दिया जाएगाI

Physical Fitness Test (PFT)

  • 1.6 KM दौड़- 1.6 Km दौड़ लगाने के लिए पुरुषो को 7 मिनट और महिलाओ को 8 मिनट दिया जाएगा।
  • Push-Ups: 10 
  • Sit-Ups: 10
  • Squats: 20

आवश्यक दस्तावेज 

Indian Airforce Agniveer Vayu 2025 भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जमा करने होते हैं। ये दस्तावेज़ आपकी पहचान, शैक्षिक योग्यता और पात्रता की पुष्टि के लिए जरूरी होते हैं, जो की निम्नलिखित है:

  1. 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  2. 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  3. डिप्लोमा/वीओसीशनल कोर्स की मार्कशीट
  4. NCC ‘A’, ‘B’ या ‘C’ सर्टिफिकेट (बोनस अंक के लिए)
  5. आधार कार्ड
  6. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  7. SC/ST/OBC/EWS प्रमाण पत्र
  8. निवास प्रमाण पत्र 
  9. फेज-1 एडमिट कार्ड

आवेदन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणो का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ कर अपनी पात्रता को सुनिश्चित करे 
  • अब रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करे 
  • अब आपको आवेदन फॉर्म पर क्लिक कर फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करे।
  • इसके बाद में आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दे।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करे।
  • अब फॉर्म को आप चेक कर सबमिट कर दे और रुस्की प्रिंट निकलवा ले।

Read more:

Leave a Comment