Indian Post GDS Vacancy 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारीक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के माध्यम से कुल 28,636 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमे उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है।
आपको बता दे की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी, 2026 से लेकर 14 फरवरी, 2026 तक भरे जाएंगे।अगर आप इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढना चाहते है, तो इस लेख के अंत में नोटिफिकेशन का लिंक दिया जाएगा। अगर आप इस भर्ती केलिए आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे, आपको इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
भर्ती का सम्पूर्ण विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट |
| पद का नाम | GDS/BPM/ABPM |
| कुल रिक्त पद | 28636 पद |
| जॉब लोकेशन | भारत के किसी भी राज्य में |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन आवेदन |
| आवेदन प्रारंभ | 31 जनवरी, 2026 |
| आवेदन की अंतिम दिनांक | 14 फरवरी, 2026 |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखत आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- General, OBC और EWS वर्ग को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- SC, ST, PWD वर्ग को कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नही करना पड़ेगा।
आपको बता दे की सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।आपको बता दे की अभ्यर्थियों की आयु की गणना नोटिफिकेशन को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10 वीं कक्षा पास कर रखी हो और इसके साथ में सामान्य और लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
पदों का विवरण
| राज्य का नाम | पदों की संख्या |
| उत्तर प्रदेश | 3169 |
| उत्तराखंड | 436 |
| बिहार | 1344 |
| छत्तीसगढ़ | 1155 |
| दिल्ली | 38 |
| राजस्थान | 634 |
| हरयाणा | 270 |
| हिमाचल प्रदेश | 520 |
| जम्मू/ कश्मीर | 267 |
| झारखण्ड | 908 |
| मध्य प्रदेश | 2102 |
| केरला | 1691 |
| पंजाब | 261 |
| महाराष्ट्र | 2553 |
| उत्तर पूर्वी राज्य | 1014 |
| ओडिशा | 1191 |
| कर्नाटक | 1022 |
| तमिलनाडू | 2009 |
| तेलंगाना | 608 |
| असम गुजरात | 639 |
| गुजरात | 1782 |
| पशिम बंगाल | 2963 |
| आंध्रप्रदेश | 1060 |
| कुल पद | 28636 |
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। सबसे पहले आपके 10 वीं कक्षा के अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा और उसके बाद में उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।अंत में एक और मेरिट लिस्ट जारी कर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 10वीं मार्कशीट
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण
- पासपोर्ट साइज्ड फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- PWD प्रमाण पत्र
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढना होगा, जो आपको इस लेख के अंत में दिया गया है। उसके बाद में आपको वेबसाइट के होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपसे जो जानकारी माँगी गई है, वो सही से भर दे। इसके बाद में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और उकसे बाद में आप आवेदन फॉर्म को सबमिट कर सकते है।
Read more:







