IPPB Bank Executive Recruitment 2025: दोस्तों आज का ये लेख उन उम्मीदवारों के लिए है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है।इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के द्वारा कार्यकारी पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।इस भर्ती के लिए कुल 348 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है और इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम दिनांक 29 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है।यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें। आपको इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
संषिप्त जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) |
| संगठन का नाम | भारतीय डाक विभाग |
| पदों की संख्या | 348 पद |
| पद का नाम | एग्जीक्यूटिव |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 9 अक्टूबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 अक्टूबर, 2025 |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 750 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा और आपको बता दे की आवेदन शुल्क का एक बार भुगतान करने के बाद में किसी भी परिस्थिति में रिफंड नही किया जाएगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।आपको बता दे की आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
वेतन
IPPB में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30,000 रूपये वेतन दिया जाएग। इसके साथ में उम्मीदवार के वेतन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और इंसेंटीव भी दिया जाएगा, जो की उम्मीदवार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
चयन प्रक्रिया
IPPB परीक्षा चार चरणों में होती है:
- शोर्टलिस्ट
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
आवेदन प्रक्रिया
- इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसके लिए आपको सबसे इस भर्ती के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब करियर के सेक्शन पर क्लिक करे।
- अब आपको “Engagement of GDS to IPPB as Executive – Advt. No. IPPB/CO/HR/RECT./2025-26/03” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में आप न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर वेबसाइट पर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करे।
- अब आपको अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा, अब आवेदन में आपसे जो जानकारी मांगी गई है, वे सही से भर दे।
- आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दे।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करे।
- अब फॉम को सबमिट कर दे।
- आप फॉर्म की एक प्रिंक निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दे।
Read more:







