LIC Bima Sakhi Yojana: हर महीने ₹7000 कमाएं! जानिए बीमा सखी योजना के फायदे और आवेदन प्रक्रिया

LIC Bima Sakhi Yojana: ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली शिक्षित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तथा उन्हें कमाई करने के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु भारत सरकार के द्वारा विशेष प्रकार की योजना को शुरू की गई है जिसका नाम “LIC बीमा सखी योजना” है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 दिसम्बर, 2024 को हरयाणा के पानीपत से लॉन्च किया गया हैI  

इस योजना के तहत महिलाएं “बीमा सखी” बनकर अपने गांव में बीमा से संबंधित सेवाएं प्रदान करेंगी, और बदले में उन्हें ₹7000 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।इस योजना के माध्यम से महिला आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्रदान करेगा। अगर आप भी इस योजाना का लाभ उठाना चाहते है, तो इस योजना के लिए आवश्य आवेदन करे।आज आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, तो लेख के अंत तक अवश्य बने रहे।

योजना का समग्र विवरण

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम भारतीय जीवन बिमा निगम (LIC)
योजना का नाम LIC बिमा सखी योजना 
योजना की शुरुआत दिसम्बर, 2025
योग्यता 10वीं कक्षा  
लाभ 7000₹ प्रति माह वेतन 
लाभार्थी भारत की पात्र महिलाए 
आवेदन माध्यम ऑनलाइन माध्यम से 
आवेदन शुल्क निशुल्क आवेदन 

पात्रता

  • महिला की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • महिला मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती हो और मध्यम वर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखती हो वे आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक महिला ने न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो।
  • मौजूदा एजेंट या कर्मचारी के रिश्तेदार इस योजना के लिए अपात्र है।

3 साल तक मिलेगा मासिक वजीफा 

इस योजना के माध्यम से पंजीकृत महिलाओ को ट्रेनिंग प्रदान कर नौकरी दी जाएगी, जिसके बाद बिमा एजेंट बन जाएंगे।ऐसे में इन महिलाओं के लिए बीमा पॉलिसी बेचने पर 3 साल तक हर महीने वित्तीय वजीफा प्रदान करवाया जाएगा। महिलाओ को 3 वर्ष तक निम्नलिखित वेतन दिया जाएगा:

  • पहले वर्ष 7000 रूपये प्रति माह मिलेंगे। 
  • जो महिलाएं पहले साल में 65% तक बीमा पॉलिसी बेचती है दुसरे वर्ष 6000 रूपये प्रति माह दिए जाएंगे। 
  • तीसरे वर्ष 5000 रूपये प्रति माह दिए जाएंगे।
  • महिलाओ को वेतन के अलावा कमीशन का लाभ भी दिया जाएगा। पहले वर्ष में न्यूनतम 48,000 रूपये का कमीशन (बोनस कमीशन को छोड़कर) दिया जाएगा।

लाभ 

इस योजना के माध्यम से महिलाओ को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:

  • ग्रामीण महिलाओं को बीमा एजेंट बनने का मौका मिल सकेगा।
  • महिलाओं के लिए 3 साल तक मासिक वजीफे के साथ 48000 रुपए तक का कमीशन भी मिलेगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में अब सभी लोगों के विभिन्न प्रकार के बीमा बहुत ही आसानी के साथ हो पाएंगे।
  • इस योजना में शामिल महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण मिल पाएगा और महिलाएं अपने जीवन में बेहतर बदलाव ला सकेंगी।

प्रशिक्षण 

एलआईसी बिमा सखी योजना के माध्यम से चयनित महिला उम्मीदवारों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके साथ में पहले तीन वर्ष के लिए महिला एजेंट को वेतन भी दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण वित्तीय साक्षरता और बिमा जागरूकता को बढावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया 

इस लेख के माध्यम से आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार पूर्वक बताई जाएगी। आप उन स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते है, आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित है:

  • सबसे पहले आपको भारतीय बिमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर महिला केयर एजेंट का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • अब नई ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां से रजिस्टर्ड होकर अगले पेज में लॉगिन होना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में जो जानकारी माँगी गई है उसे दर्ज कर दे।
  • इसके बाद में आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद में समबधित शाखा में जाकर सम्पर्क करे।

Read more:

Leave a Comment