NCERT Recruitment 2026 Notification: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (NCERT) की ओर से नॉन-टीचिंग के 173 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।आपको बता दे की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 30 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अवश्य आवेदन कर दे।
भर्ती का समग्र विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्थान का नाम | राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (NCERT) |
| पदों का नाम | ग्रुप A, B और C (नॉन-टीचिंग) |
| विज्ञापन संख्या | 01/2025 |
| पदों की संख्या | 173 पद |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू |
| जॉब लोकेशन | अजमेर, भोपाल, भुबनेश्वर, नेल्लोरे, शिलोंग, अहमदाबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी, कोलकाता, मेसुर |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 27 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम दिनांक | 30 जनवरी, 2026 |
| आवेदन शुल्क | 1000 रूपये से लेकर 1500 रूपये प्रत्येक पद के लिए |
| आधिकारिक वेबसाइट | ncert.nic.in |
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की आयु की गणना 16 जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और सभी आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- लेवल 2 से 5 के लिए 1000 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
- लेवल 6 से 7 के लिए 1200 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
- लेवल 10 से 12 के प्रत्येक पद के लिए 1509 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो।इससे अधिक जानकारी के लिए आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढना होगा।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा और उसके बाद इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। आखरी में मेडिकल टेस्ट कर अभ्यर्थी को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नॉन-टीचिंग रिक्रूटमेंट 2025-26 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा, जिसमे आपको सभी पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद में आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर अपना पासपोर्ट साइज्ड फोटो और साईन अपलोड कर दे।
- इसके बाद में आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे और अंत में फॉर्म को एक बार चेक करके फॉर्म को अपलोड कर दे।
Notification: https://citizennewsblog.com/wp-content/uploads/2026/01/NCERT-Notification-2026.pdf
Read more:







