Patwari Bharti Exam Date 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 की नई तारीख की घोषणा कर दी है। जो अभ्यर्थी लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। पहले पटवारी की परीक्षा 11 मई, 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब पटवारी की परीक्षा 17 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी।
आपको बता दे की पटवारी भर्ती 2025 के लिए एक बार फिर से आवेदन शुरू किए जाने वाले है, जिसकी जानकारी अभी साझा नही की गई है।आज आपको इस ब्लॉग में हम बताएंगे परीक्षा की नई तारीख, पूरा शेड्यूल, विस्तृत सिलेबस, तैयारी के बेहतरीन टिप्स और संभावित प्रश्नों के उत्तर।
पटवारी भर्ती 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार 2020 पदों को भरा जाना तय किया था, लेकिन नए नोटिफिकेशन के अनुसार पटवारी के पदों में बढ़ोतरी की गई थी। नए नोटिफिकेशन के अनुसार 3727 रिक्त पदों को भरा जाएगा।भर्ती प्रक्रिया के तहत 22 फरवरी से 23 मार्च, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आम्नात्रित किए गए थे। इस दौरान 643639 अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरे हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से यह साफ है कि प्रतियोगिता काफी कड़ी होने वाली है। आपको बता दे की पदों की बढ़ोतरी के कारण एक बार फिर से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
परीक्षा तिथि
दोस्तों पहले कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवारी की परीक्षा दिनांक 11 मई, 2025 तय की गई थी, लेकिन पदों की बढ़ोतरी के कारण फिर से आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसकी वजह से नई परीक्षा तिथि घोषित की गई है। अब पटवारी की परीक्षा 17 अगस्त, 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
दोस्तों कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवारी परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि 300 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। सभी सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
S.NO | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
1 | सामान्य ज्ञान | 38 | 76 |
2 | गणित | 38 | 76 |
3 | कंप्यूटर | 22 | 44 |
4 | रीजनिंग | 15 | 30 |
5 | हिंदी | 28 | 56 |
कुल | 250 प्रश्न | 300 अंक |
एडमिट कार्ड जारी
दोस्तों पटवारी परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वरा परीक्षा के एक सप्ताह पहले परीक्षा स्थान और परीक्षा पारी के बारे में जानकारी दी जाएगी और परीक्षा के 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जरी कर दिया जाएगा, जिसे आप SSO आईडी पर देख सकते है।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा – बहुविकल्प प्रश्न पुछे जानेगे
- दस्तावेज सत्यापन
तैयारी के लिए बेस्ट टिप्स
- प्रतिदिन टाइमटेबल बनाकर पढ़ाई करें
- पिछले वर्षों के पेपर हल करें
- मॉक टेस्ट और ऑनलाइन क्विज़ दें
- करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें
- कमजोर विषयों पर ज्यादा समय दें
परीक्षा दिनांक चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- लेटेस्ट न्यूज” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “Patwari Exam Date 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करके परीक्षा की तारीख देख सकते है।
Read more:Gold Price 2025: सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट!, निवेशकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी!