PM Awas Yojana Online Registration 2025: अब हर ग्रामीण को मिलेगा पक्का मकान, ग्रामीण आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

PM Awas Yojana Online Registration 2025: भारत सरकार सभी वर्गों के लिए लाभकारी योजनाए चलती रहती है, खास करके उस तबके के लिए जो देश की मूल धारा से बाहर है।इसी क्रम में भारत सरकार ने गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “पीएम आवास योजना 2025” शुरू की है। इस योजना के माध्यम से सस्ते दामो में पक्के घर दिए जाएँगे। 

इस योजना के माध्यम से शहरी नागरिको को 2.50 लाख रूपये और ग्रामीण नागरिको को 1.30 लाख रूपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। दोस्तों भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत अब 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए आज इस लेख में इस योजना के बारे में व्सितार से जानते है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2025

पीएम आवास योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 2015 में कि गई थी। इस योजना का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और बेघर लोगों को पक्का घर प्रदान करना है।इसलिए सरकार ने इस योजना को दो भागो में बिभाजित किया हुआ है- पीएम आवास योजना-शहरी और पीएम आवास योजना- ग्रामीण।

आपको बता दे की ग्रामीण क्षेत्र में पक्का मकान बनाने पर 1.30 लाख रूपये और शहरी क्षेत्र में पक्का मकान बनाने पर 2.50 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जाएगी।इस योजना के तहत पक्के घर का सपना अब साकार हो सकता है। इसलिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं और सरकार की इस मदद का लाभ उठाएं।

उद्देश्य 

इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के सारे लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए मदद करना है। इस तरह से सरकार चाहती है कि ऐसे लोग जो झुग्गी-झोपड़ी में या फिर टूटे-फूटे घर में रहते हैं इनको पक्के घर के लिए वित्तीय सहायता की जाए।

लाभ 

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमुख लाभ:

  • जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है, उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपना पक्का घर बना सकें।
  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर के साथ शौचालय बनाने के लिए अलग से राशि दी जाती है।
  • PMAY के लाभार्थियों को घर बनवाने के दौरान मनरेगा के तहत मजदूरी के रूप में भी भुगतान मिलता है।
  • मकान का स्वामित्व महिला सदस्य के नाम पर या संयुक्त रूप से दिया जाता है, जिससे महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण होता है।

आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • बैंक खाता विवरण 
  • पास पोर्ट साइज़ फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • निवास प्रमाण पत्र 

पात्रता 

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास में स्वयं का पक्का मकान नही होना चाहिए।
  • आवेदक के पास में बीपीएक राशन कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
  • आवेदक की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक आयकर दाता नही होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आप पंजीकरण करने के लिए सिटीजन असेसमेंट के विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब अपन्मी श्रेणी के अनुसार विकल्प का चयन करे।
  • अब नया पेज खुलेगा, जिसमे आधार कार्ड नंबर और अपना नाम दर्ज करना होगा।
  • आधार वेरीफाई करे और इसके बाद पंजीकरण फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा।
  • फॉर्म में आपसे पूछी गई जानकारी सही से दर्ज कर दे।
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दे।
  • अब आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।

Read more:

Leave a Comment