Pre-Deled Entrance Exam 2026: राजस्थान बीएसटीसी 2026 के फॉर्म भरने की तारीख घोषित, जाने आवेदन प्रक्रिया 

Rajasthan BSTC 2026: राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आपने हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और आप प्राइमरी स्कूलों (कक्षा 1 से 5) में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए प्रवेश द्वार है। बीएसटीसी पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 31 जनवरी, 2026 से बढ़ा कर 11मार्च, 2026 कर दी है, इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नही किया है, वे 11 मार्च से [अहले अवश्य आवेदन कर दे ।

BSTC परीक्षा के लिए 12वीं कक्षा पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।जो अभ्यर्थी इस बार बीएसटीसी कोर्स करना चाहते हैं वे सभी अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं, राजस्थान बीएसटीसी कोर्स हेतु महत्वपूर्ण तिथि, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। 

Rajasthan BSTC Overview

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम वर्धमान ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा 
परीक्षा का नाम राजस्थान प्री डी.एल.एड (BSTC) 2026
विज्ञापन संख्या 01/2026
कोर्स अवधि 2 वर्ष (Diploma in Elementary Education)
पात्रता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
नोटिफिकेशन जारी दिनांक 2 दिसंबर, 2026
आवेदन प्रारंभ 2 दिसम्बर, 2026
आवेदन की अंतिम दिनांक 11 मार्च, 2026
आवेदन शुल्क (एक कोर्स)450 रूपये 
आवेदन शुल्क (दोनों कोर्स)500 रूपये 
परीक्षा दिनांक अभी जारी नही की गई 

आयु सीमा 

राजस्थान प्री डीएलएड फॉर्म 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा का कोई प्रावधान नही किया गया है और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक निर्धारित की गई है इसमें आयु की गणना परीक्षा तिथि को आधार मानकर की जाएगी इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है एवं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क 

राजस्थान प्री डीएलएड के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट www.predeledraj2026.in पर जाकर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।आपको बता दे की सामान्य और संस्कृत किसी एक पाठ्यक्रम में आवेदन करने के लिए 450 रुपए आवेदन शुल्क है जबकि दोनों पाठ्यक्रम में एक साथ आवेदन करने के लिए ₹500 आवेदन शुल्क है।

शैक्षणिक योग्यता 

राजस्थान प्री डीएलएड के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए और अन्य केटेगरी के लिए 45% अंकों के साथ पास होनी चाहिए।

दस्तावेज 

  • 10 वीं मार्कशीट 
  • 12वीं मार्कशीट 
  • आईडी प्रूफ 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आरक्षण प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • ईमेल और मोबाइल नंबर 

चयन प्रक्रिया 

राजस्थान प्री डीएलएड के लिए सिलेक्शन मेरीट के आधार पर तैयार होगा यानी कि पेपर के अंदर आपके जितने ज्यादा अंक बनेंगे उतनी ही आपको नजदीक के अंदर कॉलेज मिलेगी और अच्छी कॉलेज मिलेगी यानी आप जो कॉलेज लेना चाहते हैं वही कॉलेज मिल जाएगी लेकिन अगर आपके नंबर काम है तो फिर आपको दूर की कॉलेज मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको प्री डीएलएड परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़े और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर ही आवेदन करे।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करे।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करे।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और अपने साईन स्कैन कर अपलोड कर दे।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे और उसके बाद में आप फॉर्म को सबमिट कर सकते है। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद में उसका एक प्रिंट निकलवा ले।

Read more:

Leave a Comment