Railway Technician Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड प्रथम और ग्रेड तृतीय के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे तकनीशियन भर्ती परीक्षा 6238 पदों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुन, 2025 से शुरू होने वाले है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 28 जुलाई, 2025 तय की गई है।
इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन के अंतिम दिनांक से पहले इस भर्ती के लिए अवश्य आवेदन कर दे।इस लेख में हम Railway Technician Vacancy 2025 Apply Online से सम्बंधित आवेदन तिथि, योग्यता, सैलरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का विस्तार से वर्णन करेंगे।
संषिप्त विवरण
विवरण | जानकारी |
संस्थान का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
परीक्षा का नाम | तकनीशियन ग्रेड I सिगनल और तकनीशियन ग्रेड III |
विज्ञापन संख्या | RRB/BNC/RT/Advt/02/2025 |
पदों की संख्या | 6238 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन माध्यम से |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 28 जुलाई, 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
महत्वपूर्ण दिनांक
- नोटिफिकेशन जारी तिथि: 27 जुन, 2025
- आवेदन प्रारंभ: 28 जुन, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक: 28 जुलाई, 2025
- आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि: 30 जुलाई, 2025
- संसोधन तिथि: 1 अगस्त, 2025
- परीक्षा दिनांक: नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा
पदों का विवरण
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
Technician Grade I Signal | 183 |
Technician Grade III | 6055 |
Total Post | 6238 |
वर्गवार रिक्तियां
वर्ग | पदों की संख्या |
सामान्य वर्ग | 2630 पद |
EWS वर्ग | 573 |
OBC वर्ग | 1425 |
SC वर्ग | 1020 |
ST वर्ग | 586 |
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु निम्नलिखित होनी चाहिए
- तकनीशियन ग्रेड I पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है।
- तकनीशियन ग्रेड III पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है।
- आपको बता दे की सरकारी नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को RRB के द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडो को पूरा करना होगा जो निम्नलिखित है:
तकनीशियन ग्रेड I पद: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी या डिप्लोमा कर रखा हो।
तकनीशियन ग्रेड III पद: इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI या अप्रेंटिसशिप कर रखी हो।
आवेदन शुल्क
वर्ग | आवेदन शुल्क |
GEN / OBC / EWS | 500₹ |
SC / ST / PH | 250₹ |
All Female | 250₹ |
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थी का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
- फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सर्वप्रथम आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट पोर्टल या वैकेंसी पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर आपको वर्तमान में चल रही सभी भर्तियों के नोटिस और आवेदन करने के लिंक दिखाई देंगे
- अब आपको “RRB Technician 2025 Online Apply” की Link पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सम्पूर्ण करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद में अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करेंगे (जो इस फॉर्म में मांगे गए हैं)
- आखिर में अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना सबमिट बटन पर क्लिक कर दे और उसका प्रिंटआउट निकाल ले जो भविष्य में आपको काम आएगा।
Read more: