Rajasthan High Court Driver Admit Card 2026: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहाँ से करें डायरेक्ट डाउनलोड

Rajasthan High Court Driver Admit Card 2026: राजस्थान उच्च न्यायालय में ड्राइवर के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है! राजस्थान हाई कोर्ट प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 10 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए हैं।राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर पद के लिए लिखित परीक्षा 26 अप्रैल 2026 रविवार को आयोजित की जाएगी यह परीक्षा सुबह 10:00 से लेकर दोपहर 12:00 तक आयोजित होगी जबकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 पहुंचना अनिवार्य है। राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर भर्ती की परीक्षा का आयोजन मुख्य रूप से जयपुर और जोधपुर में किया जाएगा।जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के साथ-साथ अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ड्राइवर भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर 
पद का नाम ड्राइवर
कुल रिक्तियां 58 
वेतन ₹20,800 – ₹65,900 (पे मेट्रिक लेवल- 5)
आवेदन मोड ऑनलाइन माध्यम से 
आवेदन दिनांक 18 जून से लेकर 7 जुलाई 2025
परीक्षा  मोड ऑफलाइन 
एडमिट कार्ड 10 अप्रैल, 2026
परीक्षा दिनांक 26 अप्रैल, 2026

लेटेस्ट अपडेट 

राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जून से लेकर 7 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 58 पदों के लिए किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर पद के लिए आवेदन किया था उनके एडमिट कार्ड 10 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए गए हैं।परीक्षा से पहले अपना एडमिट अवश्य डाउनलोड कर ले, बीना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा होल में प्रवेश नही दिया जाएगा।

हाई कोर्ट ड्राइवर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2026 को किया जा रहा है।यह लिखित परीक्षा 100 अंको की होगी, जिसके लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा और यह प्रश्न बहुविकल्प होंगे।इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नही है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे?

  • राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर भर्ती के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में “लेटेस्ट न्यूज़” पर क्लिक करे।
  • फिर आपको रिक्रूटमेंट के पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपसे पूछी गई जानकारी सही से दर्ज कर दे।
  • इसके बाद में आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

Read more:

Leave a Comment