Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान सरकार के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा राज्य के गैर-सरकारी (निजी) स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।इस अधिनियम के तहत सभी गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों को प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में अपनी कुल सीटों में से कम से कम 25% सीटें सामाजिक रूप से वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए आरक्षित रखनी होती हैं। दोस्तों आपको बता दे की राजस्थान में 40,000 प्राइवेट स्कूल आरटीई पोर्टल पर रजिस्टर्ड है और इन स्चूलो में लगभग 4 लाख सीट है।
आपको बता दे की RTE एडमिशन 20 फरवरी, 2026 से ऑनलाइन शुरू हो गए है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 4 मार्च, 2026 तय की गई है।आइए जानते है कैसे RTE के माध्यम से एडमिशन लिया जा सकता है।
RTE क्या है?
RTE कानून के तहत, निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को अपनी शुरुआती कक्षा (Entry Level) की कुल सीटों में से 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह के बच्चों के लिए आरक्षित रखनी होती हैं। इन बच्चों की पूरी फीस का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- RTE ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 20 फरवरी, 2026
- RTE आवेदन की अंतिम दिनांक: 4 मार्च, 2026
- RTE लाटरी जारी: 6 मार्च, 2026
- विद्यालय क्रम में परिवर्तन: 6 मार्च से 11 मार्च, 2026
- प्रथम चरण के एडमिशन: 13 मार्च से 25 मार्च, 2026
- दस्तावेज सत्यापन दिनांक: 13 मार्च, 2026 से 21 मार्च, 2026
- दुसरे चरण के एडमिशन: 27 मार्च, 2026
- दस्तावेज सत्यापन: 27 मार्च से 04 अप्रैल ,2026
- तीसरे चरण के एडमिशन: 13 अप्रैल, 2026
- दस्तावेज सत्यापन: 13 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2026
पात्रता
| कक्षा | आयु |
| प्री-प्राइमरी 3+ (PP3+) | 3 से 4 वर्ष तक के बच्चे |
| प्री-प्राइमरी 4+ (PP4+) | 4 से 5 वर्ष तक के बच्चे |
| प्री-प्राइमरी 5+ (PP5+) | 5 से 6 वर्ष तक के बच्चे |
| कक्षा 1 | 6 से 7 वर्ष तक के बच्चे |
आपको बता दे की आयु की गणना 1 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
पात्रता
- आवेदक छात्र का परिवार BPL राशन कार्ड में पंजीकृत होना चाहिए।
- आवेदक छात्र राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग, HIV+ बच्चे या माता-पिता में से किसको भी होने पर, अनाथ बच्चे, दिव्यांग बच्चे, विधवा महिला के बच्चे को RTE एडमिशन में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
- आवेदक छात्र के परिवार की अधिकतम आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- पिछड़े वर्ग या अति पिछड़ा वर्ग श्रेणी के छात्र जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है।
आवश्यक दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- बच्चे का आधार कार्ड
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- माता-पिता का पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड)
- पासपोर्ट साइज्ड फोटो
- बीपीएल कार्ड
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।
- ऑफिशियल वेबसाइट खोलने के बाद आपको RTE Online Form Link (छात्र ऑनलाइन आवेदन) ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे आपको सभी जानकारी सही से दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद में नजदीकी विद्यालय का चयन करे, आप अधिकतम 5 स्कूलों का चयन कर सकते है।
- अब आप सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दे, ध्यान रहे सभी दस्तावेज JPG फोरमेट में अपलोड करे।
- आवेदन को आप सबमिट कर सकते है।
- इस प्रकार सभी अभिभावक अपने बच्चे के लिए आरटीई राजस्थान स्कूल निशुल्क शिक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Read more:







