Rajasthan SI Exam Date 2026: राजस्थान में एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, यहाँ देखे सम्पूर्ण जानकारी 

Rajasthan SI Exam Date 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के पदों पर परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को किया जाएगा।राजस्थान लोकसेवा आयोग ने 30 जनवरी, 2026 को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है।

जैसे की आपको पता होगा यह भर्ती कुल 1015 पदों पर आयोजित करवायी जाएगी। अगर आपने ने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे।

SI Exam Date 2026 Overview 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर
विज्ञापन संख्या 05/Exam/SI-PC/RPSC/EP-1/2025-26
कुल रिक्त पद 1015 पद 
आवेदन दिनांक 10 अगस्त से लकर 8 सितम्बर, 2025 तक 
परीक्षा दिनांक 5 अप्रैल और 6 अप्रैल, 2026
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

परीक्षा का पूरा कार्यक्रम 

RPSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा दो दिनों में विभिन्न सत्रों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके आवंटित रोल नंबर के अनुसार परीक्षा देनी होगी।

तिथि पेपर समय 
05 अप्रैल 2026सामान्य हिंदीसुबह 11:00 AM से दोपहर 01:00 PM
06 अप्रैल 2026सामान्य ज्ञान एवं विज्ञानदोपहर 03:00 PM से शाम 05:00 PM

परीक्षा पैटर्न 

पेपर मार्क्स समय 
सामान्य हिंदी 200 2 घंटे 
सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान200 2 घंटे 
कुल 400 4 घंटे 

अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी, जिसमें दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी और दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का होगा।दोनों परीक्षा पत्र  200-200 अंक के होंगे। दोनों परीक्षा पत्र के अंक मिलाकर 400 अंकों की होगी। 

दोनों प्रश्न पत्र के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन 1/3 का रहेगा। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न पत्र में न्यूनतम 36% अंक तथा कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा हेतु योग्य घोषित किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा: 

  1. लिखित परीक्षा 
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा 
  3. साक्षात्कार 

शारीरिक दक्षता परीक्षा 

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जो कुल 50 अंक का होगा।

परीक्षा दिनांक कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। 
  • होम पेज न्यूज़ और इवेंट्स सेक्शन पर क्लिक करे।
  • अब आरपीएससी एसआई परीक्षा तिथि का नोटिस आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अभ्यर्थी को अपनी परीक्षा तिथि चेक कर लेनी है और दी गई जानकारी देख लेना चाहिए।

Read more:

Leave a Comment