Ration Dealer Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, यहाँ देखें आवेदन प्रक्रिया!

Ration Dealer Recruitment 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में राशन डीलर के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अगर आप अपने गांव या शहर में एक स्थाई और सम्मानजनक रोजगार की तलाश में हैं तो राजस्थान के गंगानगर, दोसा, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़ और जैसलमेर जिलों में राशन डीलर के पदों के लिए जारी नोटिफिकेशन आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।

राशन डीलर का काम सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी परिवारों तक राशन पहुंचाना है। राशन डीलर की दुकानें गांवों और शहरों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।यदि आप भी अपने शहर या गाँव में बेठे नौकरी करना चाहते है तो, आज ही राशन कार्ड डीलर भर्ती के लिए आवेदन करे। आज आपको इस  लेख के माध्यम से आवेदन करने सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

भर्ती का सम्पूर्ण जानकारी 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग 
पद का नाम राशन कार्ड डीलर 
कुल रिक्त पदों की संख्या जिलेवार अलग-अलग निर्धारित की गई 
नोटिफिकेशन जारी 
आवेदन मोड ऑफलाइन/ ब्लाक लेवल पर आवेदन 
आवेदन दिनांक जिलेवार अलग-अलग आवेदन दिनांक 
आधिकारिक वेबसाइट https:food.raj.nic.in

आयु सीमा 

राजस्थान राशन कार्ड डीलर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योगता 

राजस्थान राशन कार्ड डीलर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संसथान से 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है और इसके अलावा कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।इसके साथ में आपको बता दे की आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज 

आवेदन के समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज तैयार होने चाहिए:

  • 10वीं और 12वीं की अंकतालिका (Marksheets)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट (RS-CIT)
  • आधार कार्ड और राशन कार्ड
  • पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र (6 महीने से पुराना न हो)
  • विवाहित होने पर विवाह प्रमाण पत्र और संतान संबंधी शपथ पत्र

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवार का चयन बिना परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान और आयु के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने जिले के रसद कार्यालय से 100₹ के डिमांड ड्राफ्ट या पोस्टल आर्डर के माध्यम से आवेदन फॉर्म प्राप्त करे और फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही से दर्ज कर दे और इसके साथ में सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ में सलंग कर दे।

फॉर्म भरने के बाद में फॉर्म और सभी दस्तावेजो को जिला रसद कार्यालय में जमा करा दे और ध्यान रखे सभी जिलो की आवेदन करने की अंतिम दिनांक अलग-अलग हो सकती है।

Read more:

Leave a Comment