RBI Grade B Recruitment 2025: आरबीआई रिज़र्व बैंक में ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू इस दिनांक से  

RBI Grade B Recruitment 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रेड बी के 120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो अभ्यर्थी आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए अप्लाई करने का सोच रहे हैं उनके लिए यह शानदार मौका है।

आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 सितंबर, 2025 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तक रखी गई है।अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है इस लेख के अंत तक अवश्य बने रहे, आपको इस भर्ती से जुडी सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

भर्ती का समग्र विवरण 

विवरण जानकारी
पद का नाम ग्रेड B ऑफिसर- जनरल, DEPR, DSIM 
विज्ञापन संख्या RSISB/DA/03/2025-26 
कुल पद 120  पद 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन प्रारंभ 10 सितम्बर, 2025
आवेदन की अंतिम दिनांक 30 सितमबर, 2025
वेतन ₹78,450 – ₹1,41,600/- प्रति माह 

पदों का विवरण 

इस भर्ती के माध्यम से ग्रेड बी ऑफिसर के 120 पदों को भरा जाएगा।120 पदों का विवरण निम्नलिखित है:

  • ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल: 83 पद 
  • ऑफीसर ग्रेड बी (डीआर), डिपार्टमेंट ऑफ़ इकोनॉमिक और पॉलिसी रिसर्च (डीईपीआर): 17 पद
  • ऑफीसर ग्रेड बी (डीआर) डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टैटिसटिक्स एंड इनफॉरमेशन मैनेजमेंट (डीएसआईएम): 20 पद तय किए गए है।

आवेदन शुल्क 

आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखत शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • General, OBC और EWS वर्ग को 850 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30  वर्ष होनी चाहिए।आपको बता दे की अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 सितम्बर, 2025 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

  • ऑफीसर ग्रेड बी (डीआर) सामान्य: अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास कर रखी और  55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (PG) होना चाहिए जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5% की छूट प्रदान की गई है।
  • ऑफीसर ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर: अभ्यर्थी ने इकोनॉमिक्स या फाइनेंस के विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी और आपको बता दे की SC, ST एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5% की छूट दी गई है।
  • ऑफीसर ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम: इसके लिए अभ्यर्थी स्टैटिक्स, मैथमेटिक्स, डेटा साइंस, AI, में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या 4 ईयर बैचलर डिग्री न्यूनतम 60% अंकों से पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए दो फेज में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। फेज 1 और फेज 2 पास करने के बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और मेडिकल टेस्ट होगा। 

परीक्षा दिनांक

इस भर्ती के लिए दो फेज में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमे से फेज 1 की परीक्षा 18 एवं 19 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी एवं फेज 2 की परीक्षा 6 दिसम्बर एवं 7 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको वैकेंसी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब ग्रेड बी ऑफिसर के नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़े।
  • अब अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा और रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म को भरे।
  • इसके बाद में सभी आवशयक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करे।
  • अब अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • इसके बाद में आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे और उसका प्रिंट निकलवा कर सुरक्षित रख दे।

Read more:

Leave a Comment