RIICO Recruitment 2026: राजस्थान के युवाओ के लिए खुशखबरी, बिना CET किए युवा कर सकते है रिको भर्ती में आवेदन, 98 पदों पर आवेदन शुरू 

RIICO Recruitment 2026: राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न संवर्गों के कुल 98 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो राजस्थान में सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। रीको की इस भर्ती में तकनीकी, प्रशासनिक और सहायक स्तर के पद शामिल किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी, 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 20 फरवरी, 2026 तय की गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

भर्ती का समग्र विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO)
भर्ती का नाम रिको भर्ती 2026
कुल पदों की संख्या 98 पद 
जॉब लोकेशन राजस्थान 
पात्रता पदानुसार (10th / 12th / Graduate / Engineering / MBA आदि – Notification अनुसार)
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन प्रारंभ दिनांक 21 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम दिनांक 20 फरवरी, 2026

पदों का विवरण 

क्र.म पद का नाम रिक्तियां
1कंपनी सचिव 01
2सहायक नगर नियोजक01
3प्रोग्रामर 01
4सहायक लेखाधिकारी-II21
5कनिष्ठ विधि अधिकारी04
6निजी सहायक ग्रेड-II08
7प्रारूपकार08
8कनिष्ठ सहायक54
कुल पद 98 

आयु सीमा 

रिको इस इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिएI आपको बता दे की आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगीI

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखत आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

क्रम संख्या 1 से 6 तक

  • सामान्य वर्ग और OBC (क्रीमी लेयर) को 1000 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), अति पिछड़ा वर्ग, EWS को 750 रूपये शुल्क देना होगा 
  • अनुसूचित जाति, अनिसुचित जनजाति, समस्त दिव्यांगजन को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

क्रम संख्या 7 एवं 8 

  • सामान्य वर्ग और OBC (क्रीमी लेयर) को 700 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), अति पिछड़ा वर्ग, EWS को 725 रूपये शुल्क देना होगा 
  • अनुसूचित जाति, अनिसुचित जनजाति, समस्त दिव्यांगजन को 350 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अलग-अलग पद पर अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है, जिसे आप विस्तृत रूप से नोटिफिकेशन में देख सकते है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने से पहले आपको इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ लेना होगा, जो आप इस लेख के अंत में देख सकते है।

  • इसके बाद रिको की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपसे जो जानकारी मांगी जाए वो सही से दर्ज कर देनी होगी।
  • अब आपने जिस पद के लिए आवेदन किया है और अपनी वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • इसके बाद आप आवेदन फॉर्म को सुबित कर सकते है।

Read more:

Leave a Comment