RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आगामी साल 2025-26 में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का आधिकारिक कैलेंडर 22 जुलाई, 2025 को वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में आयोग द्वारा ली जाने वाली सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं। अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह परीक्षा कैलेंडर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
इस कैलेंडर में फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड, SI, पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि अभियंता सहित कई बड़ी भर्तियों की तिथियां घोषित की गई हैं।तो दोस्तों आज इस लेख में देखते है, की आगामी वर्ष में RPSC कौनसी परीक्षा आयोजित करवाने वाला है और किस दिनांक को कोनसी परीक्षा होने वाली है। ताकि आप बेहतरीन तरीके आगामी परीक्षा की रणनीति बना सके।
मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
RPSC कैलेंडर जारी तिथि | 22 जुलाई, 2025 |
आयोग का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
शामिल भर्ती | फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड, SI, पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि अभियंता आदि |
RPSC एग्जाम कैलेंडर
S.NO | भर्ती का नाम | पदों की संख्या | आवेदन तिथि | परीक्षा तिथि |
1 | फर्स्ट ग्रेड भर्ती 2025-26 | 3225 | 14 अगस्त से 12 सितम्बर, 2025 | 31 मई, से 16 जुन, 2026 |
2. | सेकंड ग्रेड भर्ती 2025-26 | 6500 | 19 अगस्त से 17 सितम्बर, 2025 | 12 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 |
3. | सुब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025-26 | 1015 | 10 अगस्त से 8 सितम्बर, 2025 | 5 अप्रैल, 2026 |
4. | पशु चिकित्सक अधिकारी | 1100 | 5 अगस्त से 3 सितम्बर, 2025 | 19 अप्रैल, 2026 |
5. | सहायक कृषि अभियंता | 281 | 28 जुलाई से 26 अगस्त, 2025 | 19 अप्रैल, 2026 |
6. | मत्स्य विकास अधिकारी / आईटी | – | – | 7 सितम्बर से 12 सितम्बर, 2025 |
7. | सीनियर टीचेर (शेष परीक्षा) | – | – | 29 और 30 जुलाई, 2025 |
RPSC परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड प्रक्रिया
- RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- News & Events सेक्शन में जाएं।
- “Exam Calendar 2025-26” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF खुलेगा जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
RPSC द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर से उम्मीदवारों को भविष्य की चुनौतियों के लिए स्पष्ट और समयबद्ध रूपरेखा मिलती है। 1st/2nd ग्रेड शिक्षक, SI, इंजीनियर, RAO, लाइब्रेरियन व अन्य पदों के लिए तैयारी का यह आदर्श समय है। यदि आप जून या सितंबर की परीक्षाओं में शामिल हों तो अभी से अध्ययन योजना बनाना शुरू करें।
Read more: