RPSC SI Official Answer Key 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 1015 पदों के लिए आयोजित सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। 5 और 6 अप्रैल को दो पालियों में हुई इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।अब परीक्षा समाप्त होने के बाद में अभ्यर्थी आरपीएससी सब इंस्पेक्टर की ऑफिसियल आंसर की का इंतज़ार कर रहे है, तो आपको बता दे की RPSC ने 7 अप्रैल, 2026 को ऑफिसियल आंसर की वेबसाइट पर जारी कर दी है।अभ्यर्थी निचे दिए गए लिंक पर क्क्लिच्क कर मास्टर पेपर और ऑफिसियल आंसर की डाउनलोड कर सकते है।
RPSC SI ऑफिसियल आंसर की विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | एसआई / प्लाटून कमांडर |
| विभाग का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| विज्ञापन संख्या | 05/Exam/SI-PC/RPSC/EP-1/2025-26 |
| कुल रिक्त पद | 1015 पद |
| वेतन | लेवल-11 (ग्रेड पे- 4200₹) |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| आवेदन दिनांक | 10 अगस्त से 8 सितम्बर 2025 |
| परीक्षा दिनांक | 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 |
| एग्जाम सिटी जारी दिनांक | 29 मार्च 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी दिनांक | 2 अप्रैल 2026 |
| ऑफिसियल आंसर की जारी तिथि | 7 अप्रैल, 2026 |
| आपत्तियां दर्ज करने की तिथि | 8 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2026 तक |
| आपत्ति शुल्क | ₹100 प्रति प्रश्न |
| आपत्ति शुल्क भुगतान माध्यम | ऑनलाइन माध्यम से |
RPSC SI Paper Latest News
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा SI भर्ती के लिए आवेदन 10 अगस्त से लेकर 8 सितम्बर, 2025 तक आमंत्रित किए गए थे और जैसा की आपको पता है की इस भर्ती का आयोजन 1015 पदों के लिए किया गया है। इस भर्ती के लिए कुल 778441 आवेदन प्राप्त हुए है। SI भर्ती 2026 का आयोजन 5 अप्रैल और 6 अप्रैल, 2026 को दो-दो शिफ्ट में आयोजित करवाया गया था।
प्रथम पेपर (सामान्य हिंदी) सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक रखा गया और दूसरा पेपर (सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान) का दोपहर 3:00 से शाम को 5:00 बजे तक रखा गया था। जिन-जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा दी है वे सभी अभ्यर्थी मास्टर पेपर और ऑफिसियल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
RPSC SI Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘Candidate Information’ सेक्शन में ‘Answer Keys’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब “Answer Key for Sub Inspector Comb. Comp. Exam 2026” के लिंक को खोजें।
- पेपर-1 (हिंदी) और पेपर-2 (GK & GS) की PDF डाउनलोड करें।
- अपने प्रश्न पत्र के कोड के अनुसार उत्तरों का मिलान करें।
आगे क्या होगा?
जिन अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा में दो गुना मेरिट लिस्ट में चयन होगा उनको अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों का होता है, जिसमें पास होने के लिए कम से कम 50% अंक अनिवार्य हैं।
- महिला उम्मीदवार – उम्मीदवार की लम्बाई- 168cm होनी चाहिए और उम्मीदवार की छाती- 81cm बिना फुलाए और 86cm फुलाए होनी चाहिए।
- पुरुष उम्मीदवार – उम्मीदवार की लम्बाई- 152cm होनी चाहिए और उम्मीदवार का वजन – 47.5kg या इससे अधिक होना चाहिए।
फिजिकल टेस्ट होने के बाद में उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए लिए बुलाया जाएगा।जो उम्मीदवार साक्षात्कार परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और आखरी उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद में उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
आपत्तियां कैसे दर्ज करे?
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी होने के बाद, यदि आपको किसी प्रश्न के उत्तर में त्रुटि लगती है, तो आप ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसकी स्त्पेस आपको निचे बताई गई है:
- SSO पोर्टल पर लॉगिन करें: सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। अपनी SSO ID और Password डालकर लॉगिन करें।
- Recruitment Portal चुनें: डैशबोर्ड पर उपलब्ध ‘Recruitment Portal‘ ऐप पर क्लिक करें।
- Question Objection लिंक: पोर्टल के अंदर “My Recruitment” सेक्शन में जाएं या सीधे “Question Objection” के लिंक पर क्लिक करें। यहाँ आपको ‘SI Exam 2025/26’ का विकल्प दिखाई देगा।
- प्रश्न का चयन करें: जिस पेपर (Hindi या GK) और जिस प्रश्न संख्या पर आपको आपत्ति है, उसे चुनें।
ध्यान दें: आपत्ति हमेशा आयोग द्वारा जारी ‘Model Question Paper’ की क्रम संख्या के अनुसार ही दर्ज करनी होती है। अपने व्यक्तिगत पेपर सेट की क्रम संख्या का उपयोग न करें। - प्रमाण अपलोड करें: अपनी आपत्ति के समर्थन में आपको मानक और विश्वसनीय पुस्तकों (Standard/Authentic Books) के प्रमाण की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। हाथ से लिखे हुए नोट्स या गाइड बुक के प्रमाण मान्य नहीं होते हैं।
- शुल्क का भुगतान: जितने प्रश्नों पर आपत्ति है, उसके अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें: भुगतान के बाद अपनी आपत्ति को फाइनल सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रख लें।
जरूरी निर्देश
- आपत्तियां केवल ऑनलाइन स्वीकार की जाएगीं, एनी माध्यम से मान्य नही होंगे।
- आपत्तियां मॉडल प्रश्नपत्र के क्रम अनुसार ही दर्ज करनी होगी।
- प्रमाणिक पुस्तकों के प्रमाण सलंग करना अनिवार्य है।
- बिना प्रमाण के आपत्तियो पर विचार नही किया जाएगा।
- शुल्क वापस करने का कोई प्रावधान नही है।
- केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही आपत्तियां दर्ज करवा सकते है।
Read more:







