RSMSSB 4th Grade OMR Sheet Download Link: जारी हुई चतुर्थ श्रेणी भर्ती की OMR शीट, यहाँ से सीधे करें डाउनलोड!

RSMSSB 4th Grade OMR Sheet Download Link: राजस्थान में हाल ही में आयोजित हुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने एक नई सुविधा शुरू की है। अब आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी स्कैन की हुई OMR Sheet देख सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके उत्तरों का मूल्यांकन सही ढंग से हुआ है या नहीं।इससे न केवल संभावित स्कोर का अंदाजा लगेगा, बल्कि आगे आने वाले रिजल्ट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होगी।इस भर्ती का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा किया गया है।

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए करीब 1 लाख 41 हज़ार उम्मीदवारों की OMR शीट्स वेबसाइट पर जारी कर दी है।अगर आपने भी चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए है और अपनी OMR शीट्स देखना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे। आज आपको इस लेख में बताया जाएगा की कैसे आप OMR शीट्स को वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।

OMR शीट डाउनलोड कैसे करें? 

अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • कैंडिडेट कॉर्नर: वेबसाइट के होमपेज पर ‘Candidate Corner’ के टैब पर क्लिक करें।
  • OMR शीट लिंक: यहाँ आपको ‘Download OMR Sheet’ का विकल्प पर क्लिक करे।
  • SSO आईडी से लॉगिन: SSO Portal के माध्यम से ‘Recruitment Portal’ पर क्लिक करे।’My Recruitment’ सेक्शन में जाकर ‘4th Grade Employee Exam 2026’ के सामने दिए गए ‘View Response’ पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड: अब आपकी स्कैन की हुई OMR शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे PDF के रूप में सेव या डाउनलोड कर लें।

Read more:

Leave a Comment