RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: 1100 पदों पर कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती, जाने आवेदन प्रक्रिया 

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक के कुल 1100 पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 11 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए अभ्यर्थी अंतिम दिनांक से पहले अवश्य आवेदन कर दे। 

आपको इसके साथ में बता दे की परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। अगर आपने CET परीक्षा स्नान्तक पास कर रखी है तो उस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आज आपको इस लेख के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन करने से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

भर्ती का सम्पूर्ण विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
विज्ञापन संख्या 03/2026
पद का नाम कृषि सुपरवाइजर 
पदों की संख्या 1100 पद 
पात्रता CET 2024 परीक्षा उतीर्ण 
आवेदन मोड ऑनलाइन आवेदन 
आवेदन प्रारंभ 13 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम दिनांक 11 फ़रवरी, 2026
परीक्षा दिनांक 18 अप्रैल, 2026

आवेदन शुल्क 

कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखत आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य वर्ग, OBC वर्ग को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 
  • अनुसूचित जाति, अनिसुचित जनजाति और EWS वर्ग को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • PWBD और सभी दिव्यांग जन को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु  40  वर्ष होनी चाहिए।आपको बता दे की अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।

पदों का विवरण 

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1100 पदों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आपको बात दे की Non-TSP (गैर अनुसूचित क्षेत्र) के लिए 944 पद और TSP (अनुसूचित क्षेत्र) के लिए 156 पद निर्धारित की गए है।

पात्रता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई है:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से BSC (कृषि) या BSC (कृषि-उद्यान) म्र कर रखी हो। 
  • 12वीं (कृषि विषय) में उत्तीर्ण कर रखी हो वे सभी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके साथ में देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
  • CET (Gratuation) 2024 परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा:\

  • लिखित परीक्षा 
  • दस्तावेज सत्यापन 
  • मेडिकल टेस्ट 

आवेदन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आवेदक को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप एसएसओ आईडी पर लॉगिन करना होगा।
  • अब रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मे कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • फिर अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देने हैं।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि)।
  • सब्मिट करने के बाद फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड और प्रिंट कर लें भविष्य के लिए। 

Notification:https://citizennewsblog.com/wp-content/uploads/2026/01/RSSB-Agriculture-Supervisor-Notification-2026.pdf

Read more:

Leave a Comment