SSC GD Constable Exam City: परीक्षा सिटी चेक करने का लिंक और तरीका यहां देखें

SSC GD Constable Exam City: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा सिटी और परीक्षा केंद्रों की जानकारी 26 जनवरी, 2025 को जारी कर दी है, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते है। आपको बता दे की इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 3-4  दिन पहले जारी किए जाएंगे। आपको बता दे की इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 2025 से लेकर 25 फरवरी, 2025 तक विभिन्न अलग-अलग पारियों में करवाया जाएगा।

दोस्तों जैसा की आपको पता ही होगा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक आवेदन किए गए थे।इस भर्ती के माध्यम से 39481 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 39481 पदों में से बीएसएफ के लिए 15654 पद, सीआईएसएफ के लिए 7145 पद, सीआरपीएफ के लिए 11541 पद, एसएसबी के लिए 819 पद, आईटीबीपी के लिए 3017 पद, असम राइफल के लिए 1248 पद, एसएसएफ के लिए 35 पद और एनसीबी के लिए 22 पद रखे गए हैं।अगर आपने भी SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो अब आप अपनी एग्जाम सिटी आसानी से चेक कर सकते हैं।

SSC GD Exam City 

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिनका इंतजार समाप्त हो चुका है कर्मचारी चयन आयोग एसएससी के द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी 26 जनवरी को जारी कर दिए है और इसके साथ में आपको बता दे की इस भर्ती का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।अगर आप भी अपने एग्जाम का लोकेशन देखना चाहते है, तो आज आपको इस लेख में पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी, तो इस लेख के अंत कट अवश्य बने रहे।

एग्जाम सिटी चेक करने की प्रक्रिया 

आपको एसएससी जीडी का एग्जाम सिटी चेक करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो निम्नलिखित है:

  • आपको सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपको होम पेज पर एग्जाम सिटी के लिए लिंक दिखेगी, उस पर क्लिक करे।
  • लिंक पर क्लिक करते ही, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपसे आपका रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, या फिर जन्म दिनांक की जानकारी पूछी जाएगी।

जैसे ही आप सही जानकारी दर्ज कर सबमिट कर देते है, वैसे ही आपको एअक्स्म सिटी के बारे में पता चल जाएगा, इसके साथ में आपको एग्जाम दिनांक, एग्जाम की पारी के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

Read more:Aadhar Supervisor Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए आधार सुपरवाइजर के पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

Leave a Comment