Sukanya Samriddhi Yojana 2025: बेटी के नाम से ₹38,000 जमा करें और पाएं ₹17.54 लाख,  बेटियों के लिए सबसे सुरक्षित योजना, जाने संपूर्ण जानकारी 

Sukanya Samriddhi Yojana 2025: वर्तमान समय में बेटियों की स्थिति में काफ़ी सुधार देखने को मिल रहा है, लेकिन फिर भी सभी माता-पिता को अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंता सताती रहती है चाहे पढाई को लेकर हो या फिर शादी की हो। क्योंकी इसके लिए पैसो की आवश्यकता होती है और हर माता-पिता इतने सक्षम नही होते वे अपनी बेटी को सारी सुख-सुविधाए उपलब्ध करवा सके। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है। 

सुकन्या समृद्धि योजना एक बचत योजना है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को शुरक्षित करना है।इस योजना में निवेश पर अच्छा return और टैक्स छूट दोनों मिलते हैं। अगर आप हर साल ₹38,000 अपनी बेटी के नाम से इस खाते में जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको करीब ₹17.54 लाख रुपये मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण लॉन्ग टर्म निवेश बचत योजना है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना और उनकी शिक्षा व विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। SSY के तहत माता-पिता या अभिभावक लड़की के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक खाते खुलवा सकते हैं और इसके साथ में इसे 21 साल तक चालू रख सकते हैं। इस योजना के तहत खाते में न्यूनतम 250 रूपये और अधिकतम 1,50,000 रूपये तक की राशि सालाना जमा की जा सकती है | इस योजना के तहत सरकार 8.2% ब्याज रिटन देती है।

लाभ 

  • उच्च ब्याज दर: इस स्कीम पर सालाना 8.2% ब्याज दर मिल रहा है, जो काफ़ी ज्यादा अच्छा है।
  • कर लाभ: इस स्कीम में निवेश कर आवेदक को धारा 80C के अंतर्गत ₹1.5 लाख तक टैक्स छूट का लाभ मिलेगा।
  • बेटी की शिक्षा और विवाह के लिए सुरक्षा: योजना में जमा राशि बेटी के उच्च शिक्षा और विवाह के लिए सुरक्षित रहती है।
  • निवेश राशि: इस योजना के तहत न्यूनतम 250 रूपये से खाता खुलवा सकते है, जिस कारण सभी वर्गों के लोग खाता खोल सकेंगे।

कैलकुलेशन  

इस स्कीम की अवधि 21 साल तक होती है, लेकिन इस स्कीम में निवेश सिर्फ 15 साल तक करना होता है। बाकी समय पर ब्याज अपने आप जुड़ता रहता है।आइए जानते है बेटी के 21 वर्ष का होने पर कितनी राशि मिलेगी।

सालाना निवेश कुल अवधि कुल निवेश राशि ब्याज दर कुल ब्याज मैच्योरिटी राशि
₹38,00021 5,70,000₹8.2%11,84,986₹17,54,986₹

यह कैलकुलेशन मौजूदा 8.2% ब्याज दर पर किया गया है। ध्यान रखें कि ब्याज दर समय-समय पर सरकार द्वारा परिवर्तित की जा सकती है, इसलिए अंतिम राशि में बदलाव संभव है।

निवेश की शर्ते 

  • बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक खाता खुलवाया जा सकता है।
  • हर साल न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है।
  • खाता खोलने की तारीख से 15 साल तक निवेश करना होता है।
  • खाता 21 साल बाद या बेटी की शादी (18 साल की उम्र के बाद) पर मैच्योर होगा।

अन्य निवेश स्कीम से बेहतर क्यों?

अगर आप FD या RD में यही पैसा डालते तो रिटर्न काफी कम मिलता है और वहीं शेयर मार्केट या mutual fund में risk काफ़ी ज्यादा होता। लेकिन सुकन्या समृद्धि योजना पूरी तरह सुरक्षित है और बेटियों के लिए गारंटीड future बनाती है।इसलिए इस निवेश योजना को काफ़ी पसंद किया जा रहा है।

Read more:

Leave a Comment