UGC NET Paper 2 Syllabus 2025: UGC NET की परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जो सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता निर्धारित करती है। यदि आप 2025 की परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, तो Paper 2 की भूमिका आपके चयन में निर्णायक होती है क्योंकि यह पूरी तरह से आपके विशेषज्ञता वाले विषय (Subject Specialization) पर आधारित होता है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित UGC NET परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होती है और इसमें कुल दो पेपर शामिल होते हैं।जहां Paper 1 शिक्षण एवं शोध अभिरुचि की जांच करता है, वहीं Paper 2 पूरी तरह विषय-विशिष्ट होता है।इस लेख में हम UGC NET 2025 के पेपर 2 के सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के बेहतरीन टिप्स के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
UGC NET Paper 2 परीक्षा पैटर्न को समझें
तैयारी शुरू करने से पहले यह जानना जरूरी है कि पेपर का ढांचा कैसा है:
| विवरण | जानकारी |
| प्रश्नों की संख्या | 100 (सभी अनिवार्य) |
| प्रश्नों का प्रकार | MCQ |
| कुल अंक | 200 (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का) |
| समयावधि | पेपर 1 और 2 के लिए कुल 3 घंटे (बिना ब्रेक के) |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) |
| नेगेटिव मार्किंग | कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं |
| भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
UGC NET Paper 2 Syllabus
UGC NET Paper 2 का सिलेबस 85 विभिन्न विषयों के लिए निर्धारित है। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार किसी एक विषय का चयन करते हैं। प्रत्येक विषय का अलग-अलग सिलेबस और कोड होता है।पेपर 2 का सिलेबस मुख्य रूप से इन क्षेत्रो पर निर्भर करता है:
- कोर टॉपिक्स: अधिकांश विषयों के सिलेबस में 10 यूनिट होती हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपका विषय इतिहास है, तो इसमें प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारत और इतिहास लेखन शामिल होगा। वहीं हिंदी साहित्य में हिंदी भाषा का इतिहास, कविता, उपन्यास, नाटक आदि प्रमुख भाग होंगे।
- सिलेबस को आधुनिक शोध और समकालीन मुद्दों के साथ जोड़ने का प्रयास किया है।
- सिलेबस में सिद्धांत, मॉडल और उनके अनुप्रयोग में जोड़ा गया है।
लोकप्रिय विषय
- English
- Hindi
- Commerce
- Economic
- History
- Political Science
- Sociology
- Geography
- Mathematics
- Computer Science
UGC NET paper 2 Syllabus डाउनलोड प्रक्रिया
आपको UGC NET का पेपर 2 का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले आपको ugcnet.nta.nic.in पर जाए
- इसके बाद में Information Bulletin के विकल्प पर क्लिक करे
- अब UGC NET paper 2 Syllabus लिंक पर क्लिक करे
- इसके बाद में अपने विषय का चयन कर डाउनलोड कर विकल्प पर क्लिक करे
- इसके बाद में आपका सिलेबस डाउनलोड हो जाएगा
Preparation Guide
- यूनिट-वार योजना: सिलेबस को 10 यूनिट्स में बांटें। उन यूनिट्स को पहले खत्म करें जिन पर आपकी पकड़ कमजोर है।
- नोट्स बनाना: पेपर 2 के लिए विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता होती है। अपने खुद के शॉर्ट नोट्स बनाएं, जो परीक्षा के आखिरी दिनों में रिवीजन के काम आ सकें।
- Previous Year Question Paper (PYQs): पिछले 10 से 15 वर्ष के प्रश्नपत्र हल करने से प्र्श्नोका बदलता ट्रेंड समझ सकते है। इससे आपको परीक्षा के स्तर और बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स का अंदाजा होगा।
- मॉक टेस्ट: समय प्रबंधन (Time Management) के लिए साप्ताहिक मॉक टेस्ट दें।
- Standard Books: विश्वसनीय और मानक पुस्तको का चयन करे।
Read more:







