RPSC 1st Grade Notification 2025: RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) ने 1st ग्रेड माध्यमिक विद्यालय अध्यापक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 17 जुलाई, 2025 को जारी कर दिया है।नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से 3225 पदों पर परीक्षा का आयोजन करवाना तय किया गया है।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त,2025 से शुरू होने वाले है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 12 सितम्बर, 2025 तय की गई है।
इसलिए अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम दिनांक से पहले इस भर्ती के लिए अवश्य आवेदन कर दे।आज आपको इस लेख में भर्ती प्रक्रिया से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे- परीक्षा पैटर्न, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।अगर आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आज इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य देखे।
महत्वपूर्ण दिनांक
- नोटिफिकेशन जारी दिनांक: 17 जुलाई, 2025
- आवेदन प्रारंभ दिनांक: 14 अगस्त, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक: 12 सितम्बर, 2025
- परीक्षा तिथि: परीक्षा तिथि के सम्बन्ध में यथासमय सूचित किया जाएगा।
विषयवार पदों की संख्या
S.No | Subject | Total Post |
1 | Hindi | 710 |
2 | English | 307 |
3 | Sanskrit | 70 |
4 | Rajasthani | 06 |
5 | Punjabi | 06 |
6 | Urdu | 140 |
7 | History | 170 |
8 | Political Science | 350 |
9 | Geography | 270 |
10 | Economics | 34 |
11 | Sociology | 22 |
12 | Public Administration | 02 |
13 | Home Science | 70 |
14 | Chemsity | 177 |
15 | Physics | 94 |
16 | Math | 14 |
17 | Biology | 85 |
18 | Commerce | 430 |
19 | Drawing | 180 |
20 | Music | 07 |
21 | Physics Education | 73 |
22 | Coach (Athletics) | 02 |
23 | Coach (Basketball) | 02 |
24 | Coach (Volleyball) | 01 |
25 | Coach (Handball) | 01 |
26 | Coach (kabaddi) | 01 |
27 | Coach (Table Tennis) | 01 |
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी आपको इस भर्ती के नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों को अलग-अलग आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो की निम्नलिखित है:
- GEN, OBC/BC (क्रीमी लेयर को 600₹ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- SC, ST, गैर- क्रीमी OBC, एमबीसी, EWS वर्ग और समस्त दिव्यांग अभ्यर्थी को 400₹ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आपको बता दे की सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही शिक्षा में स्नातक (B.Ed) की डिग्री भी अनिवार्य है। यह योग्यता शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में चयन निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगा:
- लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी और उसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।इस भर्ती परीक्षा में 2 पेपर लिए जाएंगे, जिसमे पहला पेपर विषय का होगा जो 300 अंको का होगा और दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान का होगा। दूसरा पेपर कुल 150 अंक का होगा। आपको बता दे की गलत उत्तर देने पर ⅓ अंक काट दिए जाएंगे। दोनों पेपर का सेलेबस आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हो और भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते है।आपको इस लेख में नोटिफिकेशन का लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन: चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
- मेडिकल टेस्ट
- अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी
वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स के स्तर 12 के अनुसार वेतन मिलेगा, जो पूर्व में ग्रेड पे ₹4800 के समकक्ष है। इसके अतिरिक्त सरकारी नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को निम्नलिखित स्टेप्स को फोलो करना होगो:
- सबसे पहले आपको आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- रिक्रूटमेंट पोर्टल में ”RPSC 1st Grade Vacancy 2025″ की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुले जाएगा, जिसमे पूछी गई जानकारी दर्ज कर दे।
- इसके बाद में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आपको अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और रसीद को प्रिंट करें।
- अब आपको आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख देनी होगी।
Notification:https://citizennewsblog.com/wp-content/uploads/2025/07/RPSC-1st-Grade-Recruitment-2025.pdf
Read more: