Rajasthan PTET Counselling Registration Start 2026: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने द्वारा पीटीईटी फर्स्ट काउंसलिंग 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया और काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 04 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक चलेगी ।इस लेख में हम आपको काउंसलिंग शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन फीस, आवश्यक दस्तावेज और कॉलेज चॉइस लॉक करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताने जा रहे हैं।
राजस्थान PTET काउंसलिंग 2026 का विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| परीक्षा लेवल | स्टेट एंट्रेंस एग्जाम |
| कोर्स का नाम | 2-वर्षीय B.Ed. एवं 4-वर्षीय BA B.Ed. / BSc B.Ed. |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन |
| आवेदन दिनांक | 20 फरवरी से 22 मई, 2026 |
| परीक्षा दिनांक | 14 जून, 2026 |
| रिजल्ट जारी तिथि | 25, 2026 |
| काउंसलिंग का चरण | प्रथम चरण |
| पंजीकरण का माध्यम | ऑनलाइन |
| रजिस्ट्रेशन प्रारंभ | 4 जुलाई से लेकर 15 जुलाई, 2026 तक |
| काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फ़ीस | ₹5000 (ऑनलाइन माध्यम) |
| आवेदन में सुधार शुल्क | ₹500 (ऑनलाइन माध्यम से भुगतान) |
| आधिकारिक वेबसाइट | ptetvmoukota2026.in |
पीटीईटी फर्स्ट काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
| इवेंट | तिथि |
| आवेदन संशोधन | 04 जुलाई से 16 जुलाई 2026 |
| काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं ₹5000 शुल्क जमा | 04 जुलाई से 15 जुलाई 2026 |
| कॉलेज चॉइस फिलिंग | 06 जुलाई से 16 जुलाई 2026 |
| प्रथम चरण सीट आवंटन | 21 जुलाई 2026 |
| ₹22,000 फीस जमा एवं दस्तावेज अपलोड | 21 जुलाई से 27 जुलाई 2026 |
| आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग | 21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 |
| कॉलेज द्वारा दस्तावेज सत्यापन | 21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 |
| प्रवेश स्लिप डाउनलोड | 22 जुलाई से 30 जुलाई 2026 |
| शिक्षा संस्थाओ द्वारा कक्षाएं प्रारंभ | 29 जुलाई 2026 |
| Upward Movement आवेदन करने की तिथि | 30 जुलाई से 31 जुलाई 2026 |
| Upward Movement परिणाम की घोषणा | 03 अगस्त 2026 |
| अंतिम रिपोर्टिंग एवं पोर्टल पर अभ्यर्थी के प्रवेश को सत्यापन करने की तिथि | 03 अगस्त से 05 अगस्त 2026 |
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस
पीटीईटी काउंसलिंग 2026 में भाग लेने के लिए 5000/- रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपनी ओर से भरी गई चॉइस को अंतिम तिथि तक अवश्य लॉक कर दें, अन्यथा अंतिम तिथि के बाद वे स्वतः ही लॉक हो जाएंगी। साथ ही ये भी ध्यान रखे कि रिफंड केवल आपके द्वारा प्रदान किए गए बैंक खाते में ही आएगा, इसलिए खाता संख्या और IFSC कोड भरते समय पूरी सावधानी बरतें।
PTET एडमिशन फीस 2026
दोस्तों आपको बता दे कि काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद छात्रों को जो कॉलेज या संस्थान आवंटित किए जाएंगे उनमें प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को 22000 रुपये की एडमिशन फीस जमा करवानी होगी।
काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
कॉलेज अलॉटमेंट के बाद और रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित ओरिजिनल दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- पीटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड
- पीटीईटी 2026 का रिजल्ट/स्कोरकार्ड
- काउंसलिंग आईडी (जो रिजल्ट कार्ड पर अंकित होती है)
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट (2-वर्षीय बीएड के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र (OBC, EWS, SC, ST, MBC यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- आईडी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज्ड फोटो
- आवेदक के नंबर और ईमेल आईडी
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस (₹5,000) और कॉलेज फीस (₹22,000) की रसीदें
पीटीईटी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले पीटीईटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर अपनी पात्रता के अनुसार “2-Year B.Ed Course” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Register for Counselling” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी पीटीईटी रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी, नाम, माता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/यूपीआई) से ₹5,000 की काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- फीस जमा होने के बाद “Fill College Choice” पर क्लिक करें और अपनी पसंद के कॉलेजों को वरीयता क्रम (Priority Wise) में चुनें। ज्यादा से ज्यादा कॉलेज चुनें और अंत में ‘All Rajasthan’ का विकल्प अवश्य सेलेक्ट करें यदि आपके अंक कम हैं।
- अपनी चॉइस को अच्छी तरह री-चेक करने के बाद लॉक कर दें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
Read more:







