Railway Technician Recruitment 2025: रेलवे तकनीशियन भर्ती के 6238 पदों पर आवेदन करने की अंतिम दिनांक बढ़ गई, जाने कब तक आवेदन कर सकते है   

Railway Technician Recruitment 2025: जैसा की आपको पता है की  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड प्रथम (सिगनल) और ग्रेड तृतीय के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती के माध्यम से रेलवे भर्ती बोर्ड 6238 पदों भर्ती आयोजित करने वाला है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम दिनांक 28 जुलाई, 2025 थी, जिसे बढ़ा कर 7 अगस्त, 2025 कर दी है।इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नही किया है उनके लिए ये मौका आखरी है। 

इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त, 2025 से पहले अवश्य आवेदन कर दे।इस लेख में हम आपको इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे- आवेदन तिथि, योग्यता, सैलरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का विस्तार से वर्णन करेंगे।

भर्ती की सामान्य जानकारी 

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
परीक्षा का नाम तकनीशियन ग्रेड I सिगनल और तकनीशियन ग्रेड III 
पदों की संख्या 6238 पद 
आवेदन मोड ऑनलाइन माध्यम से 
आवेदन शुरू 28 जुन, 2025 से शुरू 
आवेदन की अंतिम दिनांक 28 जुलाई, 2025
आवेदन करने की अंतिम नई तिथि 7 अगस्त, 2025
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा 

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • भर्ती का नोटिफिकेशन जारी: 27 जुन, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 28 जुन, 2025
  • बढाई गई आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त, 2025
  • आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि: 9 अगस्त, 2025
  • आवेदन में संसोधन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त, 2025 से 19 अगस्त, 2025 तक 
  • परीक्षा दिनांक: घोषित नही किया गया 

पदों का विवरण 

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्निकल ग्रेड I और टेक्निकल ग्रेड III के लिए निम्नलिखित रिक्त पदों पर भर्ती का आयोजिन किया जाएगा: 

Post Name Number Of Post 
Technician Grade I Signal 183
Technician Grade III6055 

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु निम्नलिखित होनी चाहिए: 

पद का नाम न्यूनतम आयु अधिकतम आयु 
Technician Grade I Signal 18 वर्ष 33 वर्ष 
Technician Grade III18 वर्ष 30 वर्ष 

आपको बता दे आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 को आधार मानकर की जाएगी और सरकारी नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को RRB के द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडो को पूरा करना होगा जो निम्नलिखित है:

  • तकनीशियन ग्रेड I पद: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी या डिप्लोमा कर रखा हो।  
  • तकनीशियन ग्रेड III पद: इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI या अप्रेंटिसशिप कर रखी हो।
  • आपको बता दे की RRB ने नोटिफिकेशन में साफ़ सूचित किया है की इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार इस भर्ती के किए आवेदन न करे जो निर्धारित शैक्षिक/तकनीकी योग्यता की अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़े।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतना करना होगा:

वर्ग आवेदन शुल्क 
GEN / OBC / EWS500₹
SC / ST / PH/ सभी महिला 250₹

आपको बता दे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम दिनांक 9 अगस्त, 2025 तय की गई है।इसके बाद में आवेदन शुल्क स्वीकार नही किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया 

अभ्यर्थी का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 
  2. दस्तावेज सत्यापन 
  3. मेडिकल टेस्ट 

सैलरी 

इस भर्ती माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को तकनीशियन ग्रेड I सिगनल पद के लिए 29,200₹ और तकनीशियन ग्रेड III पद के लिए 19,900 ₹ वेतन दिया जाएगा।इसके साथ में चयनित उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया 

दोस्तों रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. सर्वप्रथम आपको RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. फिर रिक्रूटमेंट ऑप्शन में Railway Technician Vacancy 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  3. सके बाद सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  4. यदि आपने पहले अकाउंट बना हुआ है तो सीधे लोगिन कर सकते है और यदि पहली बार आवेदन कर रहे है तो “Create Account” पर क्लिक करे। 
  5. अब आपको अपना नाम जन्मतिथि मोबाइल नंबर ईमेल आईडी एवं ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  6. इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है एवं टेक्नीशियन भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  7. अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी।
  8. उसके  बाद में अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करेंगे (जो इस फॉर्म में मांगे गए हैं)
  9. आखिर में अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  10. इसके बाद में आवेदन को एक बार चेक करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दे और उसका प्रिंटआउट निकाल कर रख दे।

Read more:

Leave a Comment