RSSB Ayush officer Bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रास्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर के लिए संविदा के आधार पर आयुष अधिकारी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से 1535 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। यह भर्ती पूर्ण रूप से संविदा आधार पर की जा रही है, जिसमे आयुर्वेद, होमियोपैथी और यूनानी चिकित्सा के ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।आइए इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते है।
पदों का विवरण
क्षेत्र विशेष | पदों की संख्या |
गैर अनुसूचित क्षेत्र | 1340 |
अनुसूचित क्षेत्र | 195 |
कुल पद | 1535 |
आयु सीमा
इस भर्ती आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आयुष अधिकारी भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले सभी वर्गी के उम्मीदवारों से अलग-अलग आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
- सामान्य/ओबीसी/एमबीसी वर्ग एवं राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क
- SC/ST/PWD/ EWS वर्ग को 400 रूपये आवेदन शुल्क
- सभी दिव्यांग जन को 400 रूपये आवेदन शुल्क भुगतान करना हिगा
सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेद में BAMS, होमियोपैथी में BAMS या यूनानी में BUMS की डिग्री आवश्यक रूप से होनी चाहिए। इसके साथ में उम्मीदवार ने राज्य चिकित्सा बोर्ड में पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया हो।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
वेतन
इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारो को हर महीने 28,050 रूपये वेतन दिया जाएगा और इसके साथ में अन्य भत्तो का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Candidate Corner” में “Advertisement” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में आपको “राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती 2025 नोटिफिकेशन” पर क्लिक करना होगा।
- अब नोटिफिकेशन को पढकर अपनी पात्रता को सुनिश्चित करे।
- अब एसएसओ आईडी पर लोगिन कर “रिक्रूटमेंट” के विकल्प पर क्लीक करे।
- अब “राजस्थन आयुष अधिकारी भर्ती 2025” पर आवेदन ऑनलाइन पर क्लिक करे।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही से दर्ज करे।
- इसके बाद में आवश्यक दस्तावेज आवेदन स्कैन करके अपलोड कर दे।
- अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करे।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दे।
Read more: