RSSB Ayush Officer Recruitment 2025: मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकी दोस्तों राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 का 1535 पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 10 अक्टूबर से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 8 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
इसके साथ में आपको बता दे की इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फार्म महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार कर सकते हैं।इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नही किया है वे बिना देर किए इस भर्ती के लिए अवश्य आवेदन कर दे। आपको इस लेख के माध्यम से आवेदन करने के सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
भर्ती का सम्पूर्ण विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | राजस्थान आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 |
| संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
| विभाग का नाम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय, राजस्थान |
| पदों की संख्या | 1535 पद |
| नौकरी का प्रकार | अस्थायी (कॉन्ट्रैक्ट) 1 वर्ष/ प्रोजेक्ट समय |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 8 नवम्बर, 2025 |
महत्वपूर्ण दिनांक
- आवेदन प्रारम्भ: 10 अक्टूबर, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक: 8 नवम्बर, 2025
- परीक्षा दिनांक: 16 दिसंबर, 2025
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आयु सीमा
राजस्थान आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।आपको बता दे की आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएएमएस,बीयूएमएस, बीएचएमएस पास कर रखी हो।
चयन प्रक्रिया
राजस्थान आयुष ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा।लिखित परीक्षा के बाद में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा और उसके बाद में अंतिम रूप से उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल पर जाना होगा।
- इसके बाद में रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आयुष ऑफिसर भर्ती के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपसे जो भी जानकारी पूछी जाए वे सही से दर्ज कर दे।
- साइन और पासपोर्ट साइज्ड फोटो को स्कैन करके अपलोड कर दे।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करे।
- अब फॉम को एक बार चेक करके सबमिट कर दे।
- आप फॉर्म की एक प्रिंक निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दे।
Read more:







