RPSC Statistical Officer Recruitment: आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से 113 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए आवेदन फॉर्म 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले है और आवेदन करने के लिए अन्तिम दिनांक 26 नवंबर 2025 है। इसमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है।आइए इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते है।
भर्ती का सम्पूर्ण विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | सांख्यिकी ऑफिसर भर्ती 2025 |
| संगठन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| विभाग का नाम | अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग, राजस्थान |
| पदों की संख्या | 113 पद |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 नवम्बर, 2025 |
आयु सीमा
राजस्थान सांख्यिकी ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।आपको बता दे की आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से अर्थशास्त्र/ सांख्यिकी/ सांख्यिकी के साथ गणित/सांख्यिकी के साथ वाणिज्य/कृषि सांख्यिकी में कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि; और एक वैध RS-CIT या समकक्ष कंप्यूटर प्रमाणपत्र। वांछनीय: किसी सरकारी विभाग या प्रतिष्ठित संगठन में आधिकारिक सांख्यिकी को संभालने का एक वर्ष का अनुभव।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- फाइनल मेरिट लिस्ट
आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर “RPSC सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2025” पर क्लिक करे।
- अब अपना आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करे।
- अब आवेदन फॉर्म में जो जानकारी माँगी जाए वो दर्ज करे।
- फिर आपको अपना साइन और पासपोर्ट साइज्ड फोटो अपलोड करे।
- इसके बाद में आवेदन शुल्क का भुगतान करे।
- इसके बाद में आवेदन फॉर्म सबमिट कर दे और उसका प्रिंट निकलवा दे।
Read more:







