RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: राजस्थान में सहायक आचार्य के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, परीक्षा दिसंबर में आयोजित  

RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यर भर्ती 574 पदों पर आयोजित करवाई जाएगी।इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के लिए आवेदन 20 सितम्बर, 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 19 अक्टूबर, 2025 तय की गई है। इसलिए अंतिम दिनांक से पहले सहायक आचार्य के पद पर अवश्य आवेदन कर दे।आज आपको इस लेख में इस भर्ती के लिए आवेदन करने सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी। 

भर्ती का सामान्य विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
विज्ञापन संख्या 10/2025-26 
पद का नाम सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा)
कुल पदों की सख्या 574 पद 
आवेदन मोड ऑनलाइन माध्यम से 
जॉब लोकेशन राजस्थान 
आवेदन की अंतिम दिनांक 19 अक्टूबर, 2025
परीक्षा दिनांक 1 दिसंबर से 24 दिसंबर, 2025

आवेदन दिनांक 

  • अधिसूचना जारी दिनांक: 18 सितम्बर, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 20 सितम्बर, 2025
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 19 अक्टूबर, 2025

पदों का विवरण 

इस भर्ती के माध्यम से सहायक आचार्य के 30 विषयों के लिए कुल 574 पदों को भरा जाना तय किया गया है। आइए जानते है कौनसे विषय में कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है।

वर्ग पदों की संख्या 
हिंदी 58  पद  
अंग्रेजी 21 पद 
संस्कृत 26 पद 
उर्दू 8 पद  
पर्शियन 1 पद 
बॉटनी 42 पद 
केमिस्ट्री 55 पद 
मैथ 24 पद 
फिजिक्स 11 पद 
इकॉनमी 23पद
जूलॉजी 38 पद
A.B.S.T17 पद
E.A.F.M8 पद
स्टेटिस्टिक्स 1 पद
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 10 पद
जियोग्राफी 60 पद
लॉ 10 पद
हिस्ट्री 31 पद
होम साइंस 12 पद
सोशियोलॉजी 24 पद
फिलोसोफी 7 पद
पोलिटिकल साइंस 52 पद
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 6 पद
मनोवैज्ञानिक 7 पद
गारमेंट प्रोडक्ट्स और एक्सपोर्ट मनाग्मेंट 1 पद
ड्राइंग और पेंटिंग 8 पद
टेक्सटाइल डाइंग और पेंटिंग 2 पद
म्यूजिक 10 पद
डांस 1पद
कुल पद 574 

आयु सीमा 

इस भर्ती आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क 

राजस्थान सहायक आचार्य पद के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गी के उम्मीदवारों को अलग-अलग आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा

  • सामान्य/ओबीसी/एमबीसी वर्ग एवं राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क 
  • SC/ST/PWD/ EWS वर्ग को 400 रूपये आवेदन शुल्क 
  • सभी दिव्यांग जन को 400 रूपये आवेदन शुल्क भुगतान करना हिगा
  • अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता 

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त की हो और अभ्यर्थी के पास UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET या राज्य स्तरीय SLET/SET योग्यता होनी चाहिए लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने रेगुलेशन 2009 एवं 2016 के तहत पीएचडी कर रखी है उन्हें NET/ SLET/ SET से छूट मिल सकती है।

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा 
  • साक्षात्कार 
  • दस्तावेज सत्यापन 
  • मेडिकल टेस्ट 
  • फाइनल मेरिट लिस्ट जारी 

परीक्षा दिनांक 

सहायक आचार्य पद पर परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा दिनांक में किसी प्रकार का कोई बदलाव नही किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 

  • RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • RPSC के होम पेज पर न्यूज़ और न्यू इवेंट के ऑप्शन पर क्लिक करे। 
  • अब आपको इस भर्ती के नोटिफिकेशन को पढ़ लेना होगा। 
  • अब एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको “RPSC Assistant Professor Recruitment 2025” की लिंक पर पर क्लिक करे।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही से दर्ज करे।
  • इसके बाद में आवश्यक दस्तावेज आवेदन स्कैन करके अपलोड कर दे।
  • अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करे।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दे।

Read more:

Leave a Comment