EWS Scholarship Yojana 2025: हर छात्र के जीवन में शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती है। लेकिन जब परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो, तो ऐसे में शिक्षा ग्रहण कर पाना आसान नहीं होता। यही वजह है कि सरकार ने EWS छात्रवृत्ति योजना (Economically Weaker Section Scholarship Scheme) की शुरुआत की है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहना पड़े।
इस छात्रवृत्ति का लाभ 10वीं और 12वीं तक के छात्रों को प्रदान की जाएगी। इस छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा और आपको बता दे इसके लिए आवेदन 6 नवम्बर से शुरू होने वाले है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 5 दिसम्बर है। इस ब्लॉग में हम इस छात्रवृत्ति योजना की पूरी जानकारी देंगे जैसे- पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, लाभ और महत्वपूर्ण जानकारियाँ।
EWS छात्रवृत्ति क्या है?
“EWS” का पूरा अर्थ है- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग। इस श्रेणी के अंतर्गत ऐसे परिवार आते हैं जिनकी आर्थिक परिस्थिति सामान्य से कम है। सरकार और कई राज्य शिक्षा विभाग इस श्रेणी के छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति-योजनाएँ देते हैं।इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ₹100 प्रति माह दिए जाएंगे।इसका लाभ अधिकतम दो शैक्षणिक सत्र के लिए दिया जाएगा यानी 10 महीने के लिए आपको छात्रवृत्ति दी जाएगी फिर अगले साल 10 महीने के लिए अलग से दी जाएगी। इस हिसाब से कुल मिलाकर ₹2000 छात्रवृत्ति के रूप में छात्रों को मिलेंगी।
उद्देश्य
राजस्थान ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई भी छात्र अपनी शिक्षा से दूर ना रहे। यह स्कॉलरशिप छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगी और उन्हें अपने करियर में उन्नति का अवसर प्रदान करेगी।
पात्रता
विभिन्न राज्य-केंद्र की योजनाओं में कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं, लेकिन सामान्य रूप से निम्न मानदंड लागू हैं:
- इस योजना का लाभ उन विद्यार्थीयो को दिया जाएगा जो कक्षा 11वीं और 12वीं में नियमित रूप से अध्ययन कर रहे है।
- इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए 10वीं कक्षा में न्यूनतम 80% अंक होने चाहिए।
- आवेदन राजस्थ्यान का स्थायी निवासी होना चाहिए और साथ में आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
- आवेदक के नाम से बैंक में अकाउंट खुला होना चाहिए।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक नही होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- EWS प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जन आधार कार्ड
- फीस रसीद बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज्ड फोटो
- 10वीं मार्कशीट
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
लाभ
EWS छात्रवृत्ति योजना 2025 का लाभ उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा जो इस योजना की पात्रता को पूरा करते है।आपको बता दे की सरकार के द्वारा पात्र विद्यार्थियों को ₹100 प्रतिमाह दिए जाएंगे जो की 2 साल तक मिलेंगे जिसमें आपको 1 साल के अंदर यानी एक शैक्षणिक-सत्र के अंदर 10 महीने तक इसका लाभ मिलेगा 1 साल में आपको ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा और आवेदन करने के लिए विद्यालय बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। वहा से आप नोटिफिकेशन को पढ़ कर आवेदन कर सकते है।
आवेदन फॉर्म में जो जानकारी दर्ज करे वे सही ये अवश्य सुनिचित कर ले और उसके बाद ही आवेदन फॉर्म सबमिट करे।
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- अब EWS स्कालरशिप योजना पर क्लिक करे।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे है तो सभी जानकारी दे कर पंजीकरण करे।
- पंजीकरण के लिए नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी अवश्य दर्ज कर दे।
- इसके बाद आईडी और पासवर्ड से पोर्टल को लॉगीन करे।
- आवेदन में जानकारी दर्ज करे।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दे।
- सभी जानकारी चेक करके सबमिट कर दे।
आवश्यक सुझाव
- आवेदन फॉर्म भरते समय आय एवं शिक्षा सम्बन्धी विवरण सही-सही भरें — गलत जानकारी से आवेदन खारिज हो सकता है।
- बैंक खाते में नाम, खाता संख्या एवं बैंक IFSC को ठीक से दर्ज करें ताकि छात्रवृत्ति राशि सही-सही ट्रांसफर हो सके।
- समय-समय पर पोर्टल पर लॉग-इन करके आवेदन की स्थिति (status) देखें।
Read more:







