Yantra India Limited Bharti 2026: यंत्र इंडिया लिमिटेड में 3979 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका!

Yantra India Limited Bharti 2026: अगर आप रक्षा क्षेत्र में काम करने के इच्छुक हैं, तो यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। हाल ही में 24 जनवरी, 2026 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 3,979 पदों पर ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती की जा रही है। खास बात यह है कि इसमें आईटीआई (ITI) और नॉन- आईटीआई (Non- ITI) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 1 फरवरी, 2026 से लेकर 3 मार्च, 2026 तक कर सकते हो।

भर्ती का समग्र विवरण 

विवरण जानकारी 
भर्ती का नाम यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती 2026
पद का नाम अपरेंटिस 
पदों की संख्या 3979 पद 
विज्ञापन संख्या 1457 अप्प्रेंतिसशिप (ट्रेनिंग)
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन की अंतिम दिनांक 3 मार्च, 2026
आधिकारिक वेबसाइट recruit-gov.com

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक- 24 जनवरी, 2026
  • आवेदन प्रारंभ- 1 फरवरी, 2026
  • आवेदन अंतिम दिनांक- 3 मार्च, 2026

आयु सीमा 

यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती के लिए आयु सीमा कम से कम 14 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक रखी गई है।आपको बात दे की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी और जिन वर्गों को सरकार से आयु सीमा में छूट प्राप्त है उनको अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य / OBC / EWS को 200 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
  • SC / ST / PWBD / महिला – 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा

शैक्षणिक योग्यता 

यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता मे नॉन-आईटीआई पद के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास (कम से कम 50% अंक) होना चाहिए। गणित और विज्ञान में न्यूनतम 40% अंक अनिवार्य हैं। आईटीआई पद के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI होना चाहिए। 10वीं और ITI दोनों में न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है। और योग्यता की अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन जरूर देखे।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूचि के आधार पर किया जाएगा। नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंको के आधार पर किया जाएगा। आईटीआई पास उम्मीदवार का चयन 10वीं और आईटीआई के औसत अंक के आधार पर किया जाता।इसके बाद में उम्मीदवार का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। आखरी में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया 

  • यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा इसके लिए सबसे पहले आपको नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लेना है।
  • आवेदन के लिए आपको recruit-gov.com वेबसाइट पर जाकर New Registration पर क्लिक करना है जहां पर पंजीकरण फार्म आपके सामने ओपन हो जाएगा।
  • अब पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही से दर्ज कर देनी होगी। 
  • अंत में, आपको ‘सबमिट’ पर क्लिक करके अपना Login ID और Password प्राप्त करना होगा।
  • अब आपको इसी पेज पर लॉगिन का विक्लप ढूंढ कर उस पर क्लिक करे और अपना Login ID और Password डाल कर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे सही जानकारी दर्ज करनी होगी। 
  • इसके बाद में आपको सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देने होंगे। 
  • अब पासपोर्ट साइज्ड फोटो और अपने साइन अपलोड कर देना होगा। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना होगा और उसकी एक प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख देनी होगी।

Read more:

Leave a Comment