RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026 Out: राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।द्वितीय श्रेणी शिक्षक (Group A & B) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर 29 जनवरी, 2026 को घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट और आधिकारिक कट-ऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक (Group A & B) भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 सितम्बर से लेकर 12 सितम्बर, 2025 तक किया गया था।यह भर्ती 2129 पदों पर आयोजित की करवाई गई थी।अगर आप रिजल्ट चेक करना चाहते है तो, इसके लिए आपके पास अपना रोल नंबर पर डेट ऑफ़ बर्थ की आवश्यकता होगी। आइए जानते है रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।
RPSC 2nd Grade Teacher Result Overview
| संस्था का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद का नाम | 2nd ग्रेड शिक्षक |
| विज्ञापन संख्या | 22/Exam/Sr. Teach. (Sec. Edu.)/ RPSC/ EP-1/ 2024-25 |
| रिक्त पदों की संख्या | 2129 पदों |
| परीक्षा दिनांक | 7 सितम्बर से 12 सितम्बर, 2025 |
| रिजल्ट की स्थिति | रिजल्ट वेबसाइट पर जारी |
| रिजल्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
Result Declare
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 2nd ग्रेड का रिजल्ट सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट 29 जनवरी 2026 से जारी होना शुरू हो गया है इसमें सबसे पहले 29 जनवरी 2026 को सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट जारी किया गया है जबकि शेष विषयों के रिजल्ट भी इसी सप्ताह के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे इसके लिए अभ्यर्थी समय-समय पर राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें इसके अलावा आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर रिजल्ट 2026 जारी होने की सूचना यहां पर भी अपडेट कर दी जाएगी।
Social Science Cut-Off (Non- TSP)
| श्रेणी | कट-ऑफ़ मार्क्स |
| General (UR) | 286.00 |
| General (Women) | 275.34 |
| EWS (GEN) | 255.33 |
| EWS (Women) | 255.33 |
| O.B.C (Gen) | 272.67 |
| O.B.C (Women) | 266.00 |
| M.B.C (Gen) | 252.00 |
| SC (GEN) | 247.33 |
| SC (Women) | 47.33 |
| ST (GEN) | 229.33 |
| ST (Women) | 229.33 |
Social Science Cut-Off (TSP)
| श्रेणी | कट-ऑफ़ मार्क्स |
| General (UR) | 250.00 |
| S.T (Gen) | 176.67 |
RPSC 2nd ग्रेड रिजल्ट कैसे चेक करे?
अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर ‘Candidate Information’ टैब में जाकर ‘Results’ पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको “Result Preamble and Cutoff Marks for Sr. Teacher Comp. Exam 2026” का लिंक मिलेगा।
- अपने संबंधित विषय के लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर होंगे।
- Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
चयन के बाद अगला चरण
जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर इस लिस्ट में है, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए आपको ‘विस्तृत आवेदन पत्र’ (Detailed Application Form) भरकर आयोग के कार्यालय में जमा करवाना होगा, जिसकी तिथियां जल्द ही अलग से घोषित की जाएंगी।
Read more:







