RSMSSB LDC Vacancy 2026: राजस्थान में 10,644 पदों पर एलडीसी भर्ती का धमाका, 12वीं पास और CET क्वालीफाई उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

RSMSSB LDC Vacancy 2026: राजस्थान में एक बार से बम्पर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। 12वीं पास और CET (10+2) पास उम्मीदवारों के लिए सुनहारा मौका है।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वाराLDC के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चूका है। इस भर्ती के माध्यम से 10644 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन 15 जनवरी, 2026 से लेकर दिनांक 13 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते है।

यह भर्ती इस साल की सबसे बड़ी भर्तीयो में से के एक है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे आज आपको इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

भर्ती का समग्र विवरण 

विवरण जानकारी
विभाग का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम लिपिक ग्रेड- II और कार्यालय सहायक 
विज्ञापन संख्या 04/2026
कुल पद 10644 पद 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
पात्रता 12 वीं पास और CET (Senior Secondary Level 2024)
आवेदन प्रारंभ 15 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम दिनांक 13 फरवरी, 2026
वेतनमान पे लेवल-8 (23,700₹- 75,000₹)
नौकरी का स्थान राजस्थान 
परीक्षा तिथि 5 और 6 जुलाई, 2026
आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in

पदों का विवरण 

क्षेत्र रिक्त पदों की संख्या 
गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NON-TSP)9,642 पद 
अनुसूचित क्षेत्र (TSP)1,002 पद 
कुल पदों की संख्या 10,644 पद 

आवेदन शुल्क 

राजस्थान LDC भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखत आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य वर्ग और राज्य के बाहर के निवासी को 600 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 
  • OBC, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनिसुचित जनजाति और EWS वर्ग को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • सभी दिव्यांग जन को 400 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु  40  वर्ष होनी चाहिए।आपको बता दे की अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ने न्यूनतम 12वीं कक्षा पास कर रखी हो।
  • इसके अलावा RSCIT कोर्स या कोई भी समकक्ष डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण कर रखा हो।
  • इसके अलावा उम्मीदवार ने CET 12th लेवल 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो।

चयन प्रक्रिया 

LDC भर्ती 2026 में उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के ,माध्यम से किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा 
  2. टाइपिंग टेस्ट 
  3. दस्तावेज सत्यापन 

परीक्षा दिनांक 

LDC भर्ती 2026 के लिए परीक्षा का आयोजन 5 और 6 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। 

आवेदन प्रक्रिया 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की LDC भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा, जो आपको इस लेख में विस्तारपूर्वक बताया गया है:

  • सबसे पहले उम्मीदवार को एसएसओ आईडी पर लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद में LDC रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • फिर अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर और अंगूठे का निशान निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देने हैं।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि)।
  • भरे गए आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छे से जाँच ले।
  • जाँचने के बाद आप आवेदन फॉर्म को सब्मिट कर दे।

Read more:

Leave a Comment