Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,195 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका!

Railway Group D Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और केवल 10वीं पास हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 22,195 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती के लिए भारत के सभी राज्यों के महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आपको बता दे की इस भर्ती के लिए आवेदन 31 जनवरी से लेकर 2 मार्च, 2026 तक किया जाएगा।

अगर आप भी 10वीं पास है और इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे। आज आपको इस लेख में इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
संस्था का नामभारतीय रेलवे (RRB)
पद का नामग्रुप डी (Trackman, Helper, Assistant आदि)
रिक्त पदों की संख्या 22,195 पद 
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास या ITI
आयु सीमा 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट)
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 31 जनवरी से 2 मार्च, 2026 तक 

महत्वपूर्ण दिनांक

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक- 23 दिसंबर, 2025
  • आवेदन प्रारंभ- 31 जनवरी, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक- 2 मार्च, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम दिनांक- 4 मार्क, 2026

पदों का विवरण 

रेलवे जोन का नाम पदों की संख्या 
वेस्टर्न रेलवे (मुंबई)3148
उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर)974
उत्तर मध्य रेलवे (अलाहबाद)1183 
दक्षिण पश्चिम रेलवे (हुबली)90
पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर)1147
पूर्व तटीय रेलवे (बूवनेश्वर)803
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर)1199
उत्तर रेलवे (न्यू दिल्ली)3537
दक्षिण रेलवे (चेन्नई)1036
उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर)1196
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (गुवाहाटी)1776
पूर्व रेलवे (कोलकाता)1173
मध्य रेलवे (मुंबई)1979
पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर)993
दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता)949
दक्षिण मध्य रेलवे ()1012
कुल पद 22,195 

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु सीमा- 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु सीमा- 33 वर्ष 
  • आयु की गणना- 1 जनवरी, 2026
  • सभी आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो, लेकिन कुछ पदों पर आईटीआई पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकता है।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क रिफंड (CBT परीक्षा के बाद)
सामान्य, OBC, EWS ₹500₹400
PwBD, SC,ST, EBC, महिला, ट्रांसजेंडर, एक्स-सेर्विसमन, अल्पसंख्यक ₹250₹250

चयन प्रक्रिया 

रेलवे ग्रुप डी में चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में होता है:

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): दौड़ और वजन उठाकर चलने का टेस्ट।
  • दस्तावेज सत्यापन (DV): ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट जारी 

परीक्षा पैटर्न 

तैयारी शुरू करने से पहले एग्जाम पैटर्न समझना जरूरी है:

विषय प्रश्नों की संख्या अंक 
सामान्य विज्ञान25 25
गणित 2525
रीजनिंग3030 
सामान्य ज्ञान/ करंट अफेयर 20 20 
Total100 100 
  • समय- 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग- 1/3
  • सीबीटी एक्जाम में सामान्य और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक जबकि अन्य वर्गों को न्यूनतम 30% अंक लाने होंगे वहीं दिव्यांग को 2% की छूट दी गई है।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • New Registration” पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
  • इसके बाद में आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करे। 
  • जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (General/OBC के लिए ₹500, SC/ST/Women के लिए ₹250)।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Notification:https://citizennewsblog.com/wp-content/uploads/2026/02/Railway-Group-D-Recruitment-2026-official-notification.pdf

Read more:

Leave a Comment