RBSE Ekal Dwiputri Scholarship 2026: बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, यहाँ देखें पात्रता और अंतिम तिथि

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की होनहार बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एकल/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना’ का संचालन किया जा रहा है।यह योजना उन परिवारों की बेटियों के लिए है जिनके परिवार में केवल एक या दो ही बेटियाँ हैं। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक संबल प्रदान करना है। 

आपको बता दे की राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2025-26 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आपको बता दे की इस का लाभ लेने के लिए 25 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते थे।राजस्थान सरकार के द्वारा इन छात्रों को राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के अंदर राज्य अथवा जिला स्तरीय निर्धारित कट या उससे अधिक अंक प्राप्त होने के बाद में यह योजना का लाभ दिया जाता है जिसमें 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के राज्य स्तरीय और प्रत्येक जिला स्तर पर अलग-अलग कट ऑफ अंक दिए जाते हैं यह छात्रा के कटऑफ मार्क्स है तो वह आवेदन फॉर्म भर सकती है और उसके लिए लाभ ले सकती है।अगर आप इस योजना के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे।

योजना का मुख्य विवरण

विवरण जानकारी 
योजना का नाम एकल/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना 2026
संचालक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)
लाभार्थी राजस्थान की मेधावी छात्राएं (कक्षा 10वीं व 12वीं)
आवेदन मोड ऑफलाइन 
आवेदन की अंतिम दिनांक 25 फरवरी, 2026

पुरस्कार राशि (राज्य स्तर)

बोर्ड परीक्षा पुरस्कार राशि 
उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा राज्य में निश्चित निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छत्राओ को₹31,000
माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / प्रवेशिका परीक्षा राज्य में निश्चित निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छत्राओ को₹51,000

पुरस्कार राशि (जिला स्तर)

बोर्ड परीक्षा पुरस्कार राशि 
माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा जिला स्तर पर निश्चित निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छत्राओ को₹11,000
उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा जिला स्तर पर निश्चित निर्धारित कट ऑफ अंक या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छत्राओ को₹11,000

पात्रता 

  • छात्रा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में राज्य या जिला स्तर पर निर्धारित अंक प्राप्त किए हो।
  • छात्रा अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हो, या दो पुत्रियाँ हों (तीसरी संतान लड़का न हो)।
  • यदि परिवार में तीन पुत्रियाँ हैं और जिनमें से दो जुड़वाँ हैं, तो भी वे पात्र मानी जाएंगी।

एकल द्विपुत्री योजना 2026 के लिए कट ऑफ 

परीक्षा राज्य स्तर पर कट ऑफ 
माध्यमिक परीक्षा 585 
माध्यमिक (व्यवसायिक) परीक्षा 594 
उच्च माध्यमिक परीक्षा विज्ञान- 490, वाणिज्य- 486, कला- 489 
उच्च माध्यमिक (व्यवसायिक) परीक्षा विज्ञान- 338, वाणिज्य- 338, कला- 470 
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा467
प्रवेशिका परीक्षा534

आवश्यक दस्तावेज 

  • आवेदन फॉर्म (आवेदन फॉर्म के लिए आपको लिंक निचे दिया गया है, वहा से डाउनलोड कर ले)
  • 50₹ रूपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित माता – पिता का संतान सम्बन्धी मूल शपथ-पत्र
  • राशन कार्ड (राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित)
  • प्रिंसिपल/ संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/ स्वयंपाठी छात्रा हेतु जनप्रतिनिधि का अनुशंषा पत्र
  • बैंक पास बुक
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड / मतदान पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो कॉपी 
  • आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंक तालिका की सत्यापित फोटो प्रति।
  • मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी 

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद में राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना का नोटिफिकेशन देख लेना है।उसके बाद ही योजना के लिए आवेदन करना है
  • अब नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ ले। 
  • अब आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें।
  • इसके बाद में आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवेदन फॉर्म को एक बार चेक कर फॉर्म के साथ में शपथ पत्र और अन्य दस्तावेजों को संलग्न करें।
  • इसके बाद में रजिस्टर डाक से सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पत्ते पर इसको भेजना है ध्यान रहे आपका कंफर्म अंतिम तिथि के दिन या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।

निष्कर्ष 

राजस्थान सरकार की यह योजना उन बेटियों के सपनों को उड़ान देने वाली है जो संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाती हैं। यदि आप या आपकी कोई परिचित इस पात्रता के दायरे में आती हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।

Read more:

Leave a Comment