India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS),के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को बेसब्री से प्रथम मेरिट लिस्ट 2026 का इंतज़ार है। चूंकि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, इसलिए चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित होता है।
दोस्तों आपको बता दे की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह प्रथम मेरिट लिस्ट जारी करने की पूरी सम्भावना है। इंडिया पोस्ट जीडीएस ग्रामीण डाक सेवक के लिए आवेदन 2 फ़रवरी से लकर 16 फरवरी, 2026 तक किए गए थे और आवेदन फॉर्म में संशोधन 18 फरवरी और 19 फरवरी, 2026 तक किए गए थे।अगर आपने भी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन किया था और आप भी रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे।
इंडिया पोस्ट जीडीएस संषिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | इंडिया पोस्ट ऑफिस |
| पद का नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS) |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 40 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं कक्षा उत्तीर्ण |
| ऑनलाइन आवेदन दिनांक | 2 फरवरी से 16 फरवरी तक |
| रिजल्ट | अभी जारी नही किया गया है |
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026
इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है हालांकि पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट मार्च महीने में जारी हो सकता है। इंडिया पोस्ट रिजल्ट की पहली मेरिट लिस्ट मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में घोषित हो सकती है इसके बाद रिक्त पदों की संख्या और अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 में जारी की जा सकती है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस का रिजल्ट कैसे चेक करे?
- दोस्तों आपको सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने राज्य का चयन करना होगा, जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
- अब आपकी स्क्रीन पर सम्बंधित राज्य की जीडीएस की मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
Read more:







