Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए आधार सुपरवाइजर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Aadhaar Supervisor Recruitment 2026: डिजिटल इंडिया के इस दौर में आधार कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। इसी को देखते हुए देशभर के आधार केंद्रों पर सुपरवाइजर और ऑपरेटर की कमी को पूरा करने के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।इस भर्ती के माध्यम 252 पदों को भरा जाएगा।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 10 मार्च, 2026 टी की गई है।यदि आप 12वीं पास हैं और कंप्यूटर का ज्ञान रखते हैं, तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का संशिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम CSC e-Governance Services India Limited
पद का नाम आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर 
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास 
पदों की संख्या 252 पद 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 11 फरवरी से 10 मार्च, 2026 तक 

आयु सीमा 

आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने न्यूनतम  किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास कर रखी हो और अगर 12वीं पास नहीं है तो दसवीं के साथ में आईटीआई या दसवीं के बाद में 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा हो तो भी आवेदन कर सकता है।आपको बता दे की इस भर्ती के लिए बेसिक कंप्यूटर स्किल्स गुड कम्युनिकेशन स्किल्स और लोकल लैंग्वेज के साथ में जिले के स्थानीय निवासियों को प्रायोरिटी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती में किसी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं होगी अगर जरूरत पड़ी तो इंटरव्यू हो सकता है।

आवेदन शुल्क 

आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है इसे अभ्यर्थी निशुल्क भर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले कॉमन सर्विस सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद में आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
  • अब आप अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा और आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही से दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद में आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दे।
  • अब आप आवेदन फॉर्म को चेक करके सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते है।

Read more:

Leave a Comment