Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2026: बड़ी खबर राजस्थान RTE मेरिट लिस्ट 2026-27 घोषित, स्कूल अलॉटमेंट के बाद अब आगे क्या करें?

Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2026: राजस्थान शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Right to Education (RTE) के तहत निजी स्कूलों की 25% आरक्षित सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी का परिणाम 12 मार्च को जारी कर दिया है। इस साल लगभग 6.34 लाख बच्चों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका प्राथमिकता क्रम रैंडम सॉफ्टवेयर के जरिए तय किया गया है।

आपको बता दे की सभी 6.34 लाख अभ्यर्थियों को RTE के माध्यम से एडमिशन मिल गया है और अभ्यर्थी 16 मार्च, 2026 तक स्कूल में रिपोर्टिंग कर सकते है।जिन अभ्यर्थियों ने आरटीई एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म भरा है, वे लाटरी का रिजल्ट चेक कर सकते है। 

संषिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
योजना का नाम आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
आरक्षित शीटे निजी विद्यालयों में 25% सीटें
प्रवेश कक्षा प्री प्राइमरी 3+, प्री प्राइमरी 4+, प्री प्राइमरी 5+, कक्षा प्रथम
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 20 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026
लॉटरी तिथि 12 मार्च 2026
रिपोर्टिंग दिनांक 12 मार्च से 16 मार्च, 2026
दस्तावेज सत्यापन 13 मार्च से 21 मार्च 2026
प्रथम लॉटरी आवंटन तिथि 13 मार्च 2026
द्वितीय चरण आवंटन तिथि27 मार्च 2026
तृतीय चरण आवंटन तिथि13  अप्रैल 2026

लेटेस्ट अपडेट RTE एडमिशन लॉटरी 2026

दोस्तों जैसा कि आपको पता होगा राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2026 से भरवाए गए थे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 तय की गई थी।RTE एडमिशन के लिए जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया था उनका लॉटरी रिजल्ट 12 मार्च 2026 को प्रातः काल 11:00 राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी कर दिया है। रिजल्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी को अलॉट की गई स्कूल में जाकर रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है रिपोर्टिंग करने का समय 12 मार्च से 16 मार्च 2026 तक रहेगा और सभी अभिभावक रिपोर्टिंग के समय अपने बच्चे के सभी दस्तावेज स्कूल में अवश्य लेकर जाएं यदि आपको नही पता है की कौनसे दस्तावेज साथ ले जाने है तो आपको इसकी सूचि नीचे दी गई है। इस सूचि को ध्यान से देख ले।

आवश्यक दस्तावेज 

  • आय प्रमाण पत्र 
  • बच्चे का आधार कार्ड 
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • माता-पिता का पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • बीपीएल कार्ड 

लॉटरी रिजल्ट कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘छात्र ऑनलाइन आवेदन’ या ‘Student Online Application’ पर क्लिक कर लॉटरी रिजल्ट के संबंधित लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब अन्य पेज खुलेगा जिसके अंदर आपको अपने जिले का चयन कर लेना है इसके पश्चात आपको अपने ब्लॉक का चयन कर लेना है।
  • अब आपके सामने सभी स्कूलों की सूची दिखाई देगी जिसे आप चेक कर सकते हैं।

Read more:

Leave a Comment