Free Education Scheme 2026: अब सभी बच्चो को मिलेगा प्राइवेट स्कूल में फ्री एडमिशन, जाने पूरी जानकारी 

Free Education Scheme 2026: आज भी भारत में कई ऐसे परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पाते। महंगे प्राइवेट स्कूलों की फीस और अन्य खर्चों के कारण गरीब परिवारों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है।इसी समस्या को ध्यान में रख कर सरकार ने फ्री एजुकेशन स्कीम को शुरू किया है। इस स्कीम के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को बिलकुल फ्री प्राइवेट स्कूल में एडमिशन मिल सकेगा।

आपको बता दे की यह स्कीम केवल और केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।अगर आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते है तो आज इस लेख को अंत तक अवश्य देखे। इस लेख में इस स्कीम से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आपको प्रदान की जाएगी। 

फ्री एजुकेशन स्कीम 2026 क्या है?

शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 के तहत देश के सभी प्राइवेट स्कूलों को अपनी 25% सीटें गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रखनी होती हैं। इन सीटों पर प्रवेश लेने वाले बच्चों की नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की पूरी फीस सरकार वहन करती है। इसमें किताब, ड्रेस और अन्य खर्चे भी शामिल होते हैं।इस योजना का लाभ मुख्य रूप से नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में एडमिशन के समय मिलता है।

उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यही है की गरीब और जरूरतमंद बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।क्योंकि बच्चे ही भारत का भविष्य है और हर बच्चे का यह अधिकार है की उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। बच्चो को बेहतर शिक्षा, अच्छी सुविधाए और बेहतर भविष्य मिलते है।

पात्रता 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:

  •  बच्चे के परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए। आमतौर पर आय 1 लाख से 2.5 लाख के मध्य होनी चाहिए।
  • परिवार आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) या निम्न आय वर्ग का होना चाहिए।
  • बच्चे की आयु निर्धारित सीमा के अंदर होना चाहिए जैसे की अगर नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष और पहली कक्षा में प्रवेश के लिए लगभग 6 वर्ष होनी चाहिए। 

आवशयक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • BPL कार्ड 

आवेदन प्रक्रिया 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपने राज्य की शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑनलाइन पोर्टल पर आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होगी जो आपसे पूछी गई है और साथ में आवशयक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।आपको बता दे की अगर कोई जानकारी गलत दर्ज की गई तो आप इस योजना से वंचित रह सकते है। इसलिए आप जो भी जानकारी दर्ज करे वो सही और सटीक हो इस बात का अवश्य ध्यान दे।

Read more:

Leave a Comment