Rajasthan BSTC Exam Date 2026: राजस्थान प्री डी.एल.एड. परीक्षा तिथि घोषित, इस दिन होगा एग्जाम!

Rajasthan BSTC Exam Date 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) कोटा द्वारा BSTC 2026 का आयोजन किया जा रहा है राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम डेट 2026 घोषित कर दी गई है। दोस्तों आपको बता दे की BSTC परीक्षा का आयोजन 20 मई, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित करवाई जाएगी। इस बार BSTC 2026 परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख आवेदन प्राप्त हुए है। जैसा की आपको पता होगा की राजस्थान प्री डी.एल.एड. (BSTC) परीक्षा राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में तृतीय श्रेणी शिक्षक (L-1) बनने के लिए एक अनिवार्य प्रवेश परीक्षा है।

Rajasthan BSTC Overview

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम वर्धमान ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा 
परीक्षा का नाम राजस्थान प्री डी.एल.एड (BSTC) 2026
विज्ञापन संख्या 01/2026
सत्र 2026-27
कोर्स अवधि 2 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन प्रारंभ 2 दिसम्बर, 2026
आवेदन की अंतिम दिनांक 2 अप्रैल, 2026
आवेदन फॉर्म में संशोधन05 अप्रैल 2026 तक
परीक्षा दिनांक 20 मई, 2026
प्रवेश पत्र परीक्षा से 7-10 दिन पहले

BSTC 2026 लेटेस्ट न्यूज़ 

जैसा की दोस्तों आपको पता होगा राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 दिसम्बर, 2025 से लेकर 2 अप्रैल, 2026 तक किया गया था। इस परीक्षा के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे। इस परीक्षा का आयोजन अब 20 मई, 2026 को दो पारियों में किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने BSTC परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे अपनी तैयारी शुरू कर दे।

परीक्षा टाइम टेबल 

दिनांक परीक्षा पारी समय 
20 मई, 2026 प्रथम पारी 9:00 AM से 12:00 PM तक 
20 मई, 2026 दूसरी पारी 2:30 PM से 5:30 PM तक 

परीक्षा पैटर्न 

विषय प्रश्नों की संख्या अंक 
मानसिक योग्यता (Reasoning)50150
राजस्थान की सामान्य जानकारी (Rajasthan GK)50150
शिक्षण अभिक्षमता (Teaching Aptitude)50150
अंग्रेजी (English) – अनिवार्य2060
हिंदी / संस्कृत (वैकल्पिक)3060
Total 200 प्रश्न 600 अंक 
  • बीएसटीसी 2026 की परीक्षा ऑफलाइन (Pen & Paper) मोड में होगी।
  • कुल प्रश्न: 200 (बहुविकल्पीय/MCQs)
  • कुल अंक: 600 अंक (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का)
  • समय: 3 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया 

राजस्थान प्री डीएलएड के लिए सिलेक्शन मेरीट के आधार पर तैयार होगा यानी कि पेपर के अंदर आपके जितने ज्यादा अंक बनेंगे उतनी ही आपको नजदीक के अंदर कॉलेज मिलेगी और अच्छी कॉलेज मिलेगी यानी आप जो कॉलेज लेना चाहते हैं वही कॉलेज मिल जाएगी लेकिन अगर आपके नंबर काम है तो फिर आपको दूर की कॉलेज मिलेगी।

एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘Exam Date Notification’ या ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद आप राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।

Read more:

Leave a Comment