SSB Head Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल भर्ती 2026 में हेड कांस्टेबल के 233 पदों के लिए 12वीं पास युवा आवेदन करे, जाने पूरी डिटेल्स

SSB Head Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 2026 के भर्ती कैलेंडर में एक और बड़ा अपडेट दिया है। SSB द्वारा हेड कांस्टेबल (Head Constable) के 233 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।इस भर्ती के लिए सभी राज्य के महिला और पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 20 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संगठन का नामसशस्त्र सीमा बल (SSB)
पद का नामहेड कांस्टेबल 
विज्ञापन संख्या 524/RC/SSB/Combined Advt/CT to SI (Non-GD)/2025
कुल रिक्तियां233 पद 
वेतन लेवल-4 ₹25,500 to ₹81,100 पर महिना 
योग्यता12वीं पास 
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटssb.gov.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • आवेदन प्रारंभ: 21 मार्च, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 20 अप्रैल, 2026
  • परीक्षा दिनांक: अभी जारी नही की गई है 

पदों का विवरण

SSB ने इस भर्ती को विभिन्न ट्रेडों में विभाजित किया है, जिनमें प्रमुख हैं:

पद का नाम पदों की संख्या 
हेड कांस्टेबल (Steward)2 पद 
हेड कांस्टेबल (Communication)197 पद 
हेड कांस्टेबल (Electrician)29 पद 
हेड कांस्टेबल (Veterinary)5 पद 
Total 233 पद 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य, OBC, EWS: 100₹
  • SC, ST, महिला, X- सर्विसमैन: निशुल्क 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से 

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष ( इलेक्ट्रीशियन के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है)।
  • सरकारी नियमों के अनुसार OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • आयु की गणना 20 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
हेड कांस्टेबल (Communication)12वीं पास (फिजिक्स, रसायन विज्ञान और गणित) विषय में कर रखी हो अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स या कम्युनिकेशन या कंप्यूटर साइंस या इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए
हेड कांस्टेबल (Veterinary)12वीं कक्षा (बायोलॉजी) विषय में पास कर रखी हो और इसके साथ में ही वेटरनरी और लाइवस्टॉक डेवलपमेंट या वेटरनरी संबंधित संस्थान से 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए
हेड कांस्टेबल (Electrician)10वीं पास और साथ में सम्बंधित ट्रेड में 2 साल का अनुभव होना चाहिए या फिर ITI डिप्लोमा कोर्स होना चाहिए
हेड कांस्टेबल (Steward)12वीं कक्षा पास होना चाहिए और साथ में कैटरिंग और किचन मैनेजमेंट में न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा एवं 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा- इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी इसके अलावा अलावा पीईटी में कद और सीने की माफ होगी भूतपूर्व सैनिकों को पीईटी से छूट दी गई है।
  2. कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT)- इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और रीजनिंग पर आधारित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न और 100 प्रश्न तकनीकी विषय से पूछे जाएंगे, जिसके लिए आपको 3 घंटे का समय दिया जाएगा।आपको बता दे की इलेक्ट्रीशियन पद के लिए 50 अंको का स्किल टेस्ट होगा, जो की क्वालीफाई करना होगा। 
  3. दस्तावेज सत्यापन- सभी प्रमाणपत्रों की जांच।
  4. चिकित्सा परीक्षण- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पर SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले। 
  • होमपेज पर ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ Registration करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Read more:

Leave a Comment