Rajasthan Yuva Sambhal Mela 2026: अगर आप बेरोजगार हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो राजस्थान सरकार के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आयोजित ‘युवा संबल मेला 2026’ आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल के अनुसार विभिन्न निजी और सरकारी क्षेत्रो में रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस बार 2000 से भी अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिला प्रशासन एवं उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, अजमेर के सहयोग से युवा संबल मेला-2026 आयोजित किया जा रहा है। इस मेले की खासियत यह है की इसमें 30 से अधिक कंपनिया एवं नियोक्ता अपने-अपने सेक्टर के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन करेंगे।सभी क्षेत्रीय कंपनियों का एक जगह मौजूद होना युवाओं को प्रत्यक्ष इंटरव्यू और त्वरित चयन का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2026 |
| कुल पद | 2000+ (विभिन्न कंपनियाँ) |
| लाभार्थी | राजस्थान के बेरोजगार युवा |
| शैक्षणिक योग्यता | 8वीं, 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट |
| युवा संबल मेला-2026 का आयोजन | 07अप्रैल, 2026 |
| स्थान | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), माखूपुरा, अजमेर |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष (पदों के अनुसार भिन्न) |
| चयन प्रक्रिया | डायरेक्ट इंटरव्यू (On the spot) |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क (कोई फीस नहीं) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (SSO Portal) |
कौन आवेदन कर सकता है?
इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास में निम्नलिखित में से कोई भी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:
- 10वीं पास
- 12वीं पास
- ग्रेजुएशन पास
- ITI पास
- डिप्लोमा
- बी.टेक
- नर्सिंग
- एमबीए
- अन्य तकनिकी एवं व्यावसायिक योग्यताए
किन क्षेत्रो में मिलेगी नौकरी
इस रोजगार मेले 2026 में कई प्रमुख सेक्टर की कंपनिया भाग लेगी जैसे की बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, चिकित्सा, सुरक्षा, सेल्स, ITI, शिक्षा, अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग, आदि शामिल है। इसके अलावा इस मेले में कई अन्य सेक्टर में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
पात्रता
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदन बेरोजगार होना चाहिए।
- आवेदक का रोजगार बैंक में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।
आवश्यक दिशानिर्देश
राजस्थान युवा संबल मेले 2026 में आने वाले सभी उम्मीदवारो को अपने साथ में निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
- नवीनतम रिज्यूमे / CV
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- प्रशिक्षण से सम्बंधित दस्तावेज
- पहचान पत्र
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
सभी उम्मीदवारो को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए जारी किए गए OR कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।स्कैन करने के बाद में एपलीकेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपसे जो जानकारी पूछी जाए वो सही से दर्ज कर देनी है और उसके बाद में सबमिट कर देना है। यह प्रक्रिया बहुत ही आसन है।
आयोजन से जुडी आवश्यक सुचना
युवा संबल मेला 2026 का आयोजन 07 अप्रैल, 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), माखूपुरा, अजमेर में आयोजित होगा। दोस्तों कार्यक्रम का समय सुबह 10:00 बजे होगा। इसके लिए सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार समय पर पहुच कर इस अवसर का लाभ उठा सकते है।
निष्कर्ष
युवा संबल मेला 2026 उन सभी युवाओं के लिए एक बड़ा मंच है जो अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। 2000 पदों की यह भर्ती आपके भविष्य को संवारने का मौका है। युवा संबल योजना 2026 एक सुनहरा अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद सरकारी तंत्र के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य पूर्ण करें।
Read more:







