Rajasthan PTET Notification Out 2026: राजस्थान पीटीईटी के आवेदन शुरू, 14 जून को होगी परीक्षा, अंतिम दिनांक से पहले आवेदन करे 

Rajasthan PTET Notification Out 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा  राजस्थान पीटीईटी 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय पाठ्यक्रम और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी बीएड, बीए बीएड के लिए आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने के लिए अंतिम दिनांक 20 अप्रैल, 2026 टी की गई है। दोस्तों आपको बता दे की पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 14 जून, 2026 को किया जाएगा। यदि आप भी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं (जैसे REET, 2nd Grade) के लिए पात्र होना चाहते हैं, तो आपको यह प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। 

मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU)
परीक्षा का नाम पूर्व- शिक्षक शिक्षा परीक्षा (पीटीईटी)
विज्ञापन संख्या 01/2026
कोर्स का नाम बी.एड- 2 वर्षीय  बी.ए.बी.एड/ बी.एससी.बी.एड.- 4 वर्षीय 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 20 फरवरी से 20 अप्रैल,  2026 तक 
परीक्षा मोड ऑफलाइन 
परीक्षा प्रकार स्टेट एंट्रेंस एग्जाम 
परीक्षा दिनांक 14 जून, 2026

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि- 20 फरवरी 2026
  • आवेदन प्रारंभ- 20 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 20 अप्रैल, 2026
  • पीटीईटी 2026 परीक्षा तिथि- 14 जून 2026
  • एडमिट कार्ड जारी तिथि- 9 जून 2026
  • परिणाम की घोषणा: जुलाई 2026 (संभावित)

आवेदन शुल्क 

पीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500₹ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान 20 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

 शैक्षणिक योग्यता 

PTET 2026 के लिए दो अलग-अलग श्रेणियाँ निर्धारित हैं:

  • 2-वर्षीय B.Ed पाठ्यक्रम: अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation) परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक और राजस्थान के अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग/विधवा/परित्यक्ता के लिए 45% अंक अनिवार्य हैं।
  • 4-वर्षीय Integrated B.A. B.Ed/B.Sc. B.Ed: अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्गों के लिए 45% अंक प्राप्त किए हो।

परीक्षा पैटर्न 

सेक्शन विषय प्रश्न अंक 
भाग- Aमानसिक योग्यता (Mental Ability)50150
भाग- Bशिक्षण अभिवृत्ति (Teaching Aptitude)50150
भाग- Cसामान्य जागरूकता (General Awareness)50150
भाग- Dभाषा प्रवीणता (Hindi/English)50150
  • पश्नों के प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Questions)
  • कुल प्रश्न: 200
  • कुल अंक: 600
  • समय अवधि: 3 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

आवश्यक डॉक्यूमेंट 

  • 10वीं की मार्कशीट  
  • 12वीं की मार्कशीट 
  • ABC ID 
  • आधार कार्ड 
  • ग्रेजुएशन प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की मार्कशीट 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले पीटीईटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान पीटीईटी 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद में पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड या 4 वर्षीय बी.ए.बीएड/ बी.एस.बी.एड कोर्स में से एक का चयन करे 
  • अब आवेदन फॉर्म की लिंक पर क्लिक करे।
  • इसके बाद में आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देना।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दे।

Read more:

Leave a Comment